RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पार्किंग व्यवस्था को ले जिलाधिकारी रीना जोशी की बैठक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 01 जुलाई।जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ शहर में पार्किंग व्यवस्था के संबंध में एक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका से उनके द्वारा संचालित पार्किंग्स स्थल की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि शहर में स्थापित पार्किग्स स्थल को पूर्णतया उपयोग में लाया जाय, जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग एवम एआरटीओ को निर्देश दिए कि ऐसे वाहन जो पार्किंग स्थल की बजाय ईधर उधर सड़कों में खड़े रहते हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि जनपद में ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर यह देखें कि किन विद्यालयों में मैदान है ऐसे बड़े मैदानों के विद्यालयों में साय:04:00 बजे के बाद यदि वाहन पार्क हो सकते है तो इस पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के जिन बारातघरो में उनकी अपनी पार्किंग नही है तो वे अपनी पार्किंग की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें यदि सड़क पर बारातघरों से सम्बन्धित वाहन पाए जाते है तो उन पर आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य, एआरटीओ, नगरपालिका व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बहुत ही कम समय में 140 से अधिक अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के साथ, भारत ने मजबूत स्थिति हासिल कर ली है और पूरा विश्व इसे स्वीकार करने लगा है : डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख बढ़ी : भूपेन्द्र यादव

rktvnews

भारत के विकास और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने वाली सरकार की है जरूरत : अरविंद कुमार ओझा

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी स्व० मंजू सिन्हा की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

राजस्थान:रोजगार उत्सव से हो रहे युवाओं के सपने साकार, बजट घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति हो सुनिश्चित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

rktvnews

Leave a Comment