RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

50 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार।

इनामी की गिरफ़्तारी के बाद टीम के साथ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 01 जुलाई। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा गठित विशेष टीम ने रमना मैदान, आरा के पास से 50 हजार रुपये के इनामी फरार अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि 2 दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा फरार अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा को 50 हजार का इनामी घोषित किया गया था।विशेश्वर ओझा हत्याकांड के गवाह कमल किशोर मिश्र की हत्या के मामले में उमाशंकर मिश्र अभियुक्त है। सितंबर 2022 में उमाशंकर मिश्रा अपने पिता के श्राद्ध कर्म को लेकर जेल से पैरोल पर घर आया था। पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद वह वापस जेल में नहीं लौटा। उमाशंकर मिश्रा के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और मारपीट का कांड दर्ज है। शाहपुर (करनामेपुर ओपी) थाना कांड संख्या 302/18 के प्राथमिकी अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश (पैरोल) के बाद अपने घर से फरार हो गया था। शाहपुर पुलिस, करनामेपुर ओपी पुलिस सहित पुलिस बल एवं एसटीएफ की टीम के द्वारा कई बार छापामारी की गई। शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पुअनि पूनम कुमारी, प्रियंका कुमारी, संजीव कुमार, शैलेश कुमार, अंकित कुमार गुप्ता सहित पुलिस बल छापामारी दल में शामिल थे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा’ के दूसरे चरण के दौरान गोपालगंज और बैरिया बाईपास के प्रस्तावित निर्माण कार्य का किया अवलोकन।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:12 मार्च को बगहा-1 प्रखंड कार्यालय परिसर में होगा “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम।

rktvnews

उज्जैन:प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत प्रगतिरत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराएं: कलेक्टर

rktvnews

क्या सचमुच सिमट रही है दामन की प्रतिष्ठा?

rktvnews

भोजपुर:वीके एसयू द्वारा उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नही करने पर राजभवन सख्त।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने आयुर्वेद प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड पहल पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment