RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:महावारी स्वच्छता सप्ताह के तहत रेड डॉट अभियान का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)27 मई।25 मई से 30 मई तक सरकारी विद्यालयों में महावारी स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर जदीद (नया भोजपुर) में रेड डॉट अभियान का आयोजन किया गया।रेड डॉट चैलेंज मुख्य रूप से माहवारी स्वच्छता से संबंधित जागरूकता अभियान है। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के प्रति जागरूक करना तथा इस विषय से जुड़ी रूढ़ियों, भ्रांतियों और शर्मिंदगी को दूर करना है। आज यह सामाजिक अभियान जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। इसके माध्यम से समाज में माहवारी पर खुलकर चर्चा करने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया जाता है।विद्यालय की नोडल शिक्षिका मीरा सिंह ‘मीरा’ ने बताया कि हथेलियों पर बनाया गया लाल बिंदु (रेड डॉट) माहवारी का प्रतीक है। यह अभियान हमें इस विषय पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित करता है। इसकी शुरुआत यूनिसेफ तथा अन्य महिला कल्याण संगठनों द्वारा की गई थी। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में पीरियड्स को लेकर व्याप्त झिझक और गलत धारणाओं को दूर करना है।
शिक्षिका स्वर्णा आर्या ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि कुछ किशोरियाँ पहली बार माहवारी आने पर घबरा जाती हैं और संकोचवश अपनी समस्या किसी से साझा नहीं करतीं।इस विषय पर उन्हें खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षिका प्रीति कुमारी ने छात्राओं को समझाया गया कि माहवारी कोई बीमारी या चिंता का विषय नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है। इसलिए इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।शिक्षिका निशा ने माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि साफ-सफाई का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है तथा यदि सैनिटरी पैड गीला हो जाए तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। शिक्षिका अनिता ने भी छात्राओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में नैना, बिंदिया, पायल, अंशु, अंजू, सौम्या, सलोनी, प्रियंका, श्वेता, खुशबू, काजल, लक्ष्मीना, सोनी खातून आदि छात्राओं ने भी माहवारी से संबंधित विषयों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए और जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related posts

दुमका में नवनिर्मित जैव विविधता पार्क “चुटोनाथ पार्क” का उद्घाटन।

rktvnews

बयाना-रूपवास के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात! जनता से जो वादे किए, वो निभाए: मुख्यमंत्री

rktvnews

महाकुंभ:देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी महाकुंभ में इंटर्नशिप कार्यक्रम में ले रहे हिस्सा।

rktvnews

गिरीडीह:सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नुक्कड़ नाटक और एलईडी वाहन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में दिया जा रहा नशा मुक्ति का संदेश।

rktvnews

राष्ट्रपति कल अयोध्या का दौरा करेंगी।

rktvnews

भोजपुर: राही मासूम रज़ा विवादों से परे एक बड़े साहित्यकार थे :सरफराज अहमद

rktvnews

Leave a Comment