RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

अमृतवर्षा

अमृतवर्षा

माता जी का बरस रहा हो, जिसपर कृपा निरंतर,
धन्य-धन्य हो जायेगा गठबंधन, धार पड़ेगा जिसपर ।
बृज बालक, गराापति की ललना, धरो ध्यान तुम उनकी;
जीवन होगा निर्विघ्न बस रहे ध्यान जो उनकी।

कितनी विमल, सुता विमला की, साहेब राज सुत और प्रखर;
अमर तुम्हारा रहे सुहाग,
और तेरा तेज चढ़ जाय शिखर।

माता-पिता, परिजन, पुरजन देव सरीखे,
बरसाते हैं पुष्प गगन से;
मंगल बेला को निरख रहे हैं, सब स्नेह भरे लोचन से।

देख विहँसते टिम-टिम तारे गये कहाँ ?
लगा अरूणोदय को गये बुलाने;

बिखर गयी स्वणिम किरण भी,
तेरा बगिया भी लगी लूभानें ।

कुटीया के साधु अह्वदित अंदर-अंदर,दिवस-निशा क्षण-क्षण गुण गाया; नीलकंठ सा भ्रांति को दाबे, सब कुछ देकर,

लगा-न उनको कुछ दे पाया।

कुसुमपुर की कली प्रियंका,
भवद्वारे अशोक की छाया पाओगी

सास-ससुर, ननद-गोतिन से भरा हुआ घर आंगन पाओगी।

छोटी अम्मा जब वे बोलेगें,
किलकारी में अपनी आनंद ही बाटोगी;
सात भवर के साक्षी सजना को, हर क्षण साथ ही पाओगी।

मंगलमय तेरा जीवन हो, अमर रहे ये गठबंधन;
जनहित जीवन का होवे लक्ष्य, दो पल्लव, पुष्पित, सुरभित होवे क्षण-क्षण।

रचनाकार डॉ कृष्ण दयाल सिंह
(उक्त कविता डॉ कृष्ण दयाल सिंह रचित नाटक और कविता संग्रह यथावत से ली गई है,लेखक वर्तमान में आरा के वरिष्ठपुरी में निवास करते है,संपर्क:9570805395)

Related posts

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने महंगाई भत्ते की दर 50 प्रतिशत तक पहुंचने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने के निर्देश जारी किए हैं।

rktvnews

केरल में शिवगिरि तीर्थयात्रा के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने श्री नारायण गुरु की शिक्षाओं की शाश्‍वत प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बंधित बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 मई 25

rktvnews

दुमका:108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, शिकायतें दूर करने और जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:मुनिश्री विशल्य सागर जी के सानिध्य में वात्सल्य दिवस मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment