RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए वरदान बनी श्री रामनवमी समिति ट्रस्ट की पनशाला सेवा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई ।प्रचंड गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए श्री रामनवमी समिति ट्रस्ट आरा नगर द्वारा जरूरतमंदों की सेवा का अनूठा कार्य लगातार जारी है।ट्रस्टी नवीन प्रकाश के नेतृत्व में पिछले एक माह से डीएम कोठी, क्लब रोड स्थित आवासीय परिसर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक पनसाला सेवा संचालित की जा रही है।इस सेवा के अंतर्गत राहगीरों, रिक्शा चालकों, ठेला चालकों, मजदूरों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को शीतल पेयजल एवं मीठा शरबत पिलाया जा रहा है। भीषण गर्मी में यह सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
ट्रस्टी नवीन प्रकाश ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। प्यासे को जल पिलाना सनातन धर्म की सच्ची सेवा और मानवता का सबसे बड़ा कार्य है। यह सेवा तब तक जारी रहेगी, जब तक भीषण गर्मी से आमजन को राहत नहीं मिल जाती।”इस सेवा कार्य को सफल बनाने में शिवानंद कुमार सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, ऋषभ सिंह, हर्ष राज मंगलम, वेदांत जी, शताक्षी सिंह, बेबी सिंह, चांदनी सिंह, महाराणा प्रताप, सुधीर सिंह, शंभू चौरसिया, वीरेंद्र सिंह, गोकुल सिंह सहित कई सहयोगी निरंतर योगदान दे रहे हैं।

Related posts

नव वर्ष के अवसर पर उपराष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

रामगढ़ : एकदिवसीय सुरक्षित इंटरनेट दिवस सह कार्यशाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर:अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति एवं मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास समिति की बैठक।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भागलपुर:कहलगांव में भाजपा की कार्यशाला आयोजित, बिहार को विकसित राज्य बनाने का लिया संकल्प।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 अगस्त 24

rktvnews

Leave a Comment