RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

101वां अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस सहकारिता सामाजिक स्वावलम्बन एवं आर्थिक उन्नयन का आधार।

जयपुर/राजस्थान 1 जुलाई। रजिस्ट्रार सहकारिता मेघराज सिंह रतनू ने कहा कि सहकारिता हर वर्ग के समाजिक स्वावलम्बन एवं आर्थिक उन्नयन का आधार है। उन्होंने कहा कि विश्व भर में लगभग एक अरब व्यक्ति सहकारिता से जुडे हुए है। इस प्रकार देखे तो हर छठा व्यक्ति किसी न किसी रूप में सहकारिता से जुड़ा है।
रतनू ने 101वें अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर कहा कि सहकारिता की इस व्यापक पहुंच को उसकी शक्ति बनाकर विश्व की संरचनात्मक व्यवस्था को एक बार पुनः दुरूस्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता की भावना एक सबके लिए-सब एक के लिए के साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समृृद्धि को उन्नत किया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारिता के द्वारा सतत् विकास में बेहतर योगदान दिया जा सकता है।
अन्तरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर राइसेम परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्रेया गुहा के संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत से पहले रजिस्ट्रार एवं विभागीय अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर सहकारिता, राईसेम एवं अन्य सहकारी संस्थाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:डॉ. अंबेडकर जयंती पर प्रदेश को मिली डॉ. अंबेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।

rktvnews

ग्वालियर:सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये विशेष अभियान जारी,भितरवार में 5 करोड़ बाजार मूल्य की जमीन से हटाए अतिक्रमण।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

मद्यनिषेध द्वारा लावारिस अवस्था में खड़ी वाहन से 70.53 लीटर अवैध विदेशी शराब किया बरामद।

rktvnews

भोजपुर:रक्तदान करने वाले युवा प्रेरणा स्रोत है:समाजसेवी कन्हैया प्रसाद

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बेतिया में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर 19 बालक प्रतियोगिता 2024-25 में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों का दल रवाना।

rktvnews

Leave a Comment