RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर:पानी पियो जी भर कर, लू भागेगी डर कर….

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)24 मई।अभिनय एवं कला के द्वारा गर्मी के प्रकोप से बचाव का सदेंश देती यह छात्राएं मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के उद्देश्य को चरितार्थ कर रहीं है। बक्सर के राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय की छ्त्राओं में दशम वर्ग की संगम कुमारी, आराधना, साक्षी पांडे, मधु कुमारी, खुशी कुमारी, प्रशंसा कुमारी व अन्य ने एक समसामयिक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर नाटिका “गर्मी का प्रकोप” प्रस्तुत किया। जैसा की लगातार मौसम विभाग द्वारा निर्देशित किया जा रहा है कि गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए कई उपायों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है। आगामी 25 मई से 2 जून तक होने वाले ‘नवतपा’ के प्रकोप से सुरक्षित रहने के लिए ये छात्राएं कई नुस्खे बताते नजर आ रहीं है। पानी पियो जी भर कर, लू भागेगी डर कर, धूप में निकलो जब, सिर को ढंको तब,सूती कपड़े अपनाएं, गर्मी को दूर भगाएं, सावधानी अपनाओ, हीट वेव से सुरक्षित हो जाओ, पर्यावरण और पेड़-पौधों पर स्लोगन”पेड़ लगाना है, गर्मी का प्रकोप घटाना है, धरती को ठंडा बनाना है, अधिक से अधिक पेड़ लगाना है, जितने ज्यादा पेड़ लगाएंगे, गर्मी उतनी दूर भगाएंगे, पानी की हर बूँद बचाओ, तपती गर्मी में राहत पाओ, तेज धूप में बाहर निकलते समय ओआरएस (ORS), नींबू पानी या नारियल पानी पीते रहें,दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर के अंदर ही रहें, प्यास लगने का इंतजार न करें, थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें के नारों एवं संवाद पर जोर देते हुए छात्राओं ने शानदार अभिनय किया। प्रधानाध्यापक डॉ. कन्हैया प्रसाद राय ने छात्राओं की कलात्मक गतिविधियों की भूरि भूरि प्रशंशा करते हुए कहा कि सतर्कता ही बचाव है। किसी भी परेशानी के आने से पूर्व यदि हम सतर्क रहेंगे तो जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ सबसे बड़ा धन है इसका ख्याल रखना चाहिए। डॉ. राय ने कहा कि छात्राओं की कला परिपक्व होती नजर आ रही है तथा इनके द्वारा लगातार हो रही गतिविधियां प्रभावशाली प्रतीत होने लगी है जिसका समाज पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। संचालन नृत्य शिक्षक गुरु बक्शी विकास ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी के शिक्षक कालिका प्रताप यादव ने किया। इस अवसर पर शिक्षक गणेश वर्मा, मनोज कुमार साव, सुनीता कुमारी, रेखा राय, पवन तिवारी, मनोज कुमार, ब्रजेश वर्मा, अंजलि चौबे, श्रेया राय, रीना कुमारी, सरिता भारती, प्रीति राय, दीपा सिंह, पूर्णिमा कुमारी साजिदा प्रवीन व शिक्षकेतर कर्मी रंजीत सिंह समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश और राजस्थान में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान जारी किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ बकरीद का नमाज!जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दी जिले वासियों को बकरीद की शुभकामनाएं।

rktvnews

उज्जैन:10वा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जायेगा।

rktvnews

बिहार: बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय चौसा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र खेड़की का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment