
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 मई।आज भोजपुर जिले के पहले डिजिटल लैब का शुभारंभ राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय, आरा में किया गया। यह डिजिटल लैब भारतीय स्टेट बैंक के CSR फंड के माध्यम से स्थापित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना तथा डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देना है।
डिजिटल लैब के माध्यम से छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा, स्मार्ट लर्निंग एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। विद्यालय में स्थापित इस सुविधा से विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ डिजिटल कौशल में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
