RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ 7.52 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.56 लाख रजिस्ट्रेशन।

जयपुर/राजस्थान 30 जून। प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए आयोजित महंगाई राहत कैम्प अपने उद्देश्य में पूरी तरह से सफल हो रहे हैं। अलग-अलग 10 योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक बचत, सामाजिक सुरक्षा तथा स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। कैम्पों में रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शुक्रवार शाम तक 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.52 करोड़ से अधिक का हो चुका है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.80 लाख, मुख्यमंत्री निरूशुल्क बिजली योजना में 92.55 लाख, मुख्यमंत्री निरूशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.27 लाख, मुख्यमंत्री निरूशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.03 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.56 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.37 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.20 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.06 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.30 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.30 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

भोजपुर:भाजपा क्रीड़ा मंच के सह संयोजक बने विकास सिंह।

rktvnews

बिहार:राजभवन में भोजपुरिया कैलेंडर का भव्य लोकार्पण, राज्यपाल करेंगे अनावरण।

rktvnews

अगर मेरे मां बाप भी यही सोचते तो एक आईएएस की हत्या हो चुकी होती:मोनिका गुप्ता

rktvnews

बेतिया:सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण :जिलाधिकारी

rktvnews

17 सितम्बर को हनुमानगढ़ में होगा राष्ट्रीय नशा मुक्ति सामाजिक बहिष्कार कार्यक्रम! एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, तैयारियों को दिया अंतिम रूप।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:”बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन “शीर्ष अदालत का ऐतिहासिक फैसला :निदेशक सुनिता सिंह

rktvnews

Leave a Comment