RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षकों के दल ने की स्कूली बसों तथा स्कूल वैन की औचक जांच।

दुमका:जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षकों के दल ने की स्कूली बसों तथा स्कूल वैन की औचक जांच।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)16 मई।परिवहन विभाग, झारखंड सरकार तथा उपायुक्त, दुमका के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तथा मोटरयान निरीक्षकों के दल द्वारा स्कूली बसों तथा स्कूल वैन की औचक जांच की गई । उक्त क्रम में दो स्कूली बसों का पेपर अद्यतन नहीं रहने, प्राथमिक चिकित्सा किट तथा अग्निशमन यंत्र की अनुपलब्धता के कारण बस संचालक तथा बस के चालक को फटकार लगाई गई एवं साथ ही दोनों बसों का चालान भी किया गया। वहीं बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले निजी वाहनों की भी औचक जांच की गई । इस दौरान वहां के चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच करके पता लगाया गया कि किसी वाहन चालक ने नशे का सेवन नहीं किया हो । इसके अतिरिक्त सभी वाहनों के कागजात की जांच भी की गई । वाहन चालकों द्वारा सुधार लाने हेतु समय की मांग संबंधी अनुरोध पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सभी स्कूल वैन को निर्देशित किया गया कि वे विभागीय नियमों का पालन कर वाहनों का परिचालन करें । वाहनों में लगाए गए बेंच को हटाकर उचित मानक के अनुरूप उचित सीट लगाना सुनिश्चित करें, वाहनों के कागजात को दुरुस्त रखें इंश्योरेंस अद्यतन रखें तथा वाहनों के परिचालन में नियंत्रित गति का जरूर पालन करें । किसी भी हाल में शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाएंगे । वाहन चालकों द्वारा आगामी ग्रीष्मावकाश के दौरान उक्त सभी नियमों का अनुपालन करने पर सहमति जताई गई जिस पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि गृष्मावकाश के बाद नियमों का अनुपालन नहीं कर बच्चों के जान को जोखिम में डाल वाहन परिचालन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी । साथ ही बच्चों के अभिभावकों से भी अपील किया गया कि कृपया नियम का पालन नहीं करने वाले वाहनों से अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजें ताकि बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ परिस्थितियों में भी सुधार लाया जा सके।

Related posts

उज्जैन:श्री महाकाल महोत्सव के अंतर्गत 15 जनवरी को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे देश – विदेश के अनेक विद्वान।

rktvnews

सारण:जिला स्तरीय मशाल प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

जयपुर:राजस्व अदालतों के लम्बित मामलों का हो शीघ्र निस्तारण : मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर:रामलीला में रामजन्म, विश्वामित्र आगमन एवं ताड़का वध की हुई मनोरम प्रस्तुति।

rktvnews

महापौर प्रतिनिधि प्रेम पंकज ने किया वातुनुकुलित पी एम लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी सेंटर का उदघाटन।

rktvnews

किसी भी बड़े आयोजन, सभा, गोष्ठी में लाउड स्पीकर के प्रयोग के लिये सक्षम प्राधिकार से विधिवत् अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य – जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment