RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष।

DSWO ने नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित आश्रय गृह का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)16 मई।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा ने गुरुवार देर शाम नगर ऊंटारी स्थित NGO संचालित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जनता दरबार में प्राप्त शिकायत के आलोक में की गई, जिसे शिकायतकर्ता द्वारा उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।
निरीक्षण के दौरान आश्रय गृह में कुल 6 वृद्धजन निवासरत पाए गए, जिनमें 2 महिलाएं एवं 4 पुरुष शामिल हैं। डीएसडब्ल्यूओ ने सभी बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। पूछताछ में सभी वृद्धजनों ने भोजन, आवास, चिकित्सा एवं देखभाल व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया तथा किसी प्रकार की शिकायत नहीं होने की बात कही।
इस अवसर पर डीएसडब्ल्यूओ ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां निवासरत सभी बुजुर्ग संतुष्ट पाए गए। साथ ही आश्रय गृह संचालक को निर्देश दिया गया कि बुजुर्गों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने हेतु दैनिक दिनचर्या चार्ट तैयार कर आश्रय गृह में प्रदर्शित किया जाए।
निर्देशानुसार तैयार किए जाने वाले दैनिक चार्ट में सुबह 5:30 बजे जागरण से लेकर रात 9:00 बजे विश्राम तक की गतिविधियों का समय निर्धारित रहेगा, ताकि बुजुर्गों को नियमित एवं स्वस्थ जीवनशैली मिल सके।
इसके अतिरिक्त आश्रय गृह भवन में आवश्यक रिपेयरिंग कार्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा इंस्टालेशन कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा वृद्धजनों की देखभाल एवं कल्याण को लेकर निरंतर संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

Related posts

राजस्व खुफिया निदेशालय ने लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य की 1.5 किलोग्राम से भी अधिक कोकीन जब्त की, एक नाइजीरियाई नागरिक सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार।

rktvnews

डीजल अनुदान सत्यापन कार्य में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर एवं अनुशासनिक कार्रवाई : जिलाधिकारी

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मैसूर में सुत्तूर मठ में आयोजित समारोह में शामिल हुए

rktvnews

चतरा :विभिन्न प्रखंड के पंचायत में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महेश्वर क्रांतिकारी सांस्कृतिक धारा की नींव के पत्थर : जितेंद्र कुमार

rktvnews

भोजपुर:वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन जारी।

rktvnews

Leave a Comment