RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : डीएम ने प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को दत्तक अभिभावकों को सौंपा।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मई।आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Specialised Adoption Agency), भोजपुर में आवासित बालिका को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर के अंतर्गत उदयपुर (राजस्थान) से आए संभावित दत्तक अभिभावकों को दिया गया। यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दत्तक अभिभावकों से बालिका की समुचित देखभाल, संरक्षण एवं पालन-पोषण करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर को बालिका के कल्याण एवं समग्र विकास की नियमित फॉलो-अप एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जो भी अभिभावक दत्तक ग्रहण करना चाहते हैं, वे केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट cara.wcd.gov.in के माध्यम से आवेदन एवं पंजीकरण कर सकते हैं।
इस अवसर पर सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई, बाल संरक्षण पदाधिकारी,कॉर्डिनेटर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान उपस्थित थे।

Related posts

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर आयोजित हुआ होली मिलन सह मूर्खाधिराज सम्मेलन- 2024

rktvnews

उज्जैन:श्रावण मास और बाबा महाकाल की सवारियों की सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह

rktvnews

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त व पुलिस बल पर हमला करने का आरोपी गया जेल।

rktvnews

जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने बिहार कारा दिवस के अवसर पर मंडल कारा, हाजीपुर में समारोह का उदघाटन किया।

rktvnews

व्यंग्य 🤪हिंदू पानी, मुसलमान पानी!

rktvnews

कैसे डेविड कोरेन्स्वेट ने की सुपरमैन बनने की तैयारी; बाहर से भी, भीतर से भी।

rktvnews

Leave a Comment