RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर पीएसएस खरगडीहा में लगा शिकायत निवारण शिविर।

उपभोक्ताओं को मिली राहत, ऑन द स्पॉट हुआ कई समस्याओं का निष्पादन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )14 मई।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज गिरिडीह विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत पीएसएस खरगडीहा परिसर में “विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण एवं जागरूकता शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। शिविर के दौरान बिजली बिल में त्रुटि, बकाया राशि, मीटर संबंधी शिकायत, नया विद्युत कनेक्शन, मोबाइल नंबर अपडेट, उपभोक्ता संख्या की जानकारी, स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं एवं नाम सुधार जैसे मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन विभागीय अधिकारियों द्वारा दिया गया। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान, ऊर्जा संरक्षण, सुरक्षित विद्युत उपयोग एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी। बताया कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी एवं बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बिजली संबंधी परेशानियों के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। कार्यक्रम के दौरान लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अपील की गई कि सभी उपभोक्ता अपने बिजली कनेक्शन से संबंधित जानकारी अद्यतन रखें और किसी भी समस्या के समाधान हेतु विभाग द्वारा आयोजित शिविरों का लाभ उठाएं। शिविर में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं को खुलकर रखा और विभागीय पहल की सराहना की। विभाग ने आगे भी विभिन्न पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्रों में इसी प्रकार के शिकायत निवारण एवं जागरूकता शिविर आयोजित करने की बात कही, ताकि आम जनता को त्वरित एवं सुगम विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related posts

भोजपुर:आर.वी.एस.पब्लिक स्कूल में सावन संस्कृति कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी बाबू कुँवर सिंह के विजयोत्सव 23 अप्रैल पर विशेष।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के सम्बंध की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने किया तरारी विधानसभा के सहार प्रखंड कई गांवों में जन संवाद।

rktvnews

11 राज्यों के 49 जिलों में मेगा ऑयल पाम वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

rktvnews

बिहार: बक्सर: जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में शासी निकाय की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment