RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: बिहार विधान परिषद उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)12 मई।आज बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र 06-भोजपुर-सह-बक्सर का उप निर्वाचन 2026 के दौरान दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की सुरक्षा में बक्सर जिला के सभी 11 मतदान केन्द्रों पर मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।
जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर निर्वाचन कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया गया।
सुपर जोनल दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त उप विकास आयुक्त बक्सर, निहारिका छवि एवं अपर समाहर्त्ता बक्सर, अरुण कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से ,11 सेक्टर दंडाधिकारी, 6 जोनल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर भ्रमणशील रहते हुए मतदान केन्द्रों पर पारदर्शी, शातिपूर्ण, स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न सुनिश्चित कराया गया।
मतदान समाप्ति के समय बक्सर जिले का VTR 97.48% रहा। जिसमें महिला मतदाताओं का प्रतिशत 96.97% एवं पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 98.06% रहा।
केसठ एवं चौगाई प्रखण्ड कार्यालय में स्थापित मतदान केन्द्र पर मतदान प्रतिशत शत-प्रतिशत रहा।

Related posts

पटना:विधि परिषद का कोप-भाजन बन रहा है हिन्दी के लिए संघर्षरत अधिवक्ता।

rktvnews

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:अनशनकारी छात्र जदयू को मिला समझौता पत्र,कार्रवाई नहीं होने पर करेंगे राजभवन का घेराव।

rktvnews

भोजपुर:हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान और जनाक्रोश सभा में महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह की सहायता का लिया गया संकल्प।

rktvnews

आत्मनिर्भर भारत: रक्षा मंत्री ने उद्योग साझेदारी के माध्यम से उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान कार्यक्रम निष्पादन मॉडल को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

पटना:मिंटू पासवान के फॉर्म-6 के साथ निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचा माले प्रतिनिधिमंडल कहा कि पार्टी द्वारा यह कंपलेन दर्ज किया जाए।

rktvnews

Leave a Comment