RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में दुमका सदर लैम्प्स में प्रस्तावित कटहल प्रोसेसिंग यूनिट के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)05 मई।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को दुमका सदर लैम्प्स में प्रस्तावित कटहल प्रोसेसिंग यूनिट के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन, संभावनाओं एवं दीर्घकालिक लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान आगामी तीन वर्षों की कार्य योजना (3-Year Action Plan) पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से परियोजना की रूपरेखा, उत्पादन क्षमता, बाजार संभावनाओं एवं रोजगार सृजन से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं से उपायुक्त को अवगत कराया गया।
प्रस्तुतीकरण के दौरान कटहल आधारित विभिन्न उत्पादों जैसे—कटहल का आटा, रेडी-टू-ईट उत्पाद, जैकफ्रूट चिप्स, जैकफ्रूट पाउडर एवं जैकफ्रूट अचार आदि के निर्माण, पैकेजिंग एवं विपणन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इन उत्पादों को स्थानीय, क्षेत्रीय एवं बड़े बाजारों से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की गई, ताकि उत्पादकों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाए। प्रथम चरण में कटहल के संग्रहण हेतु दो केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि दुमका की पहचान को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि “दुमका” नाम से जुड़े कटहल उत्पाद बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकें।
बैठक के दौरान उपायुक्त को कटहल से तैयार विभिन्न उत्पादों के सैंपल भी प्रदर्शित किए गए, जिनका उन्होंने अवलोकन किया।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, लैम्प्स के प्रतिनिधि एवं आदि उपस्थित थे।

Related posts

पहरपुर में पारंपरिक और सद्भाव तरीके से मना होली का त्योहार।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025 प्रमुख रूप से” बिदेसिया” नाटक पर होगा केंद्रित।

rktvnews

आरईसीपीडीसीएल ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ एसईजेड में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं से बिजली के पारेषण के लिए अधिकार पचोरा पावर ट्रांसमिशन एसपीवी को सौंप दिया।

rktvnews

नुमालीगढ़ में 2जी रिफाइनरी स्थानीय किसानों के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित करेगी: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

rktvnews

बिहार: बक्सर: डीके कॉलेज में 30 बिहार बटालियन का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

माध्यमिक शिक्षक संघ के धरने में शामिल हुए कांग्रेस नेता अजय सिंह!कहा मैं साथ हूं और सरकार से इसे पूरा करवाने का अथक प्रयास करूंगा।

rktvnews

Leave a Comment