RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)04 मई।जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने आज चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, प्रहरी तैनाती, साफ-सफाई, बंदियों के रख-रखाव, आवासीय व्यवस्था, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण क्रम में कारा में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से कारा परिसर में नियमित पेट्रोलिंग, आगंतुकों की सघन जांच एवं रजिस्टर संधारण को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
बंदियों के रख-रखाव के संदर्भ में वार्डों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत नियमित चिकित्सकीय जांच, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा किसी प्रकार की अनियमितता या आपत्तिजनक स्थिति नहीं पाई गई। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कारा प्रशासन को वर्तमान व्यवस्थाओं को बनाए रखने के साथ-साथ निरंतर निगरानी एवं आवश्यक सुधारात्मक पहल करने का निर्देश दिया, ताकि कारा संचालन सुरक्षित, व्यवस्थित एवं मानवीय दृष्टिकोण से प्रभावी बना रहे।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन सहित कारा के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने की अध्यक्षता, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

एनसीजीजी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

rktvnews

डीआरडीओ ने चलाएमान लक्ष्य के विरुद्ध उच्चतम आक्रमण क्षमता वाली मानव-चालित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

rktvnews

सावित्री और फातिमा : एक अभिन्न जीवन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव 20 दिसंबर को।

rktvnews

मध्यप्रदेश:04 जनवरी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल, के मुख्य आतिथ्य में संतोष चौबे द्वारा लिखित, पुस्तक ‘कम्प्यूटर एक परिचय’ के चालीसवें संस्करण का होगा लोकार्पण समारोह।

rktvnews

Leave a Comment