RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त हुए डीएम, अनावश्यक रेफर पर रोक का दिया निर्देश।

स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मई।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर कई कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सदर अस्पताल एवं अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर करने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी मरीज को रेफर किया जाता है, तो चिकित्सक को रेफरल पर्ची पर स्पष्ट कारण अंकित करना अनिवार्य होगा तथा यह भी बताना होगा कि किस विशेष सुविधा के अभाव में मरीज को बाहर भेजा जा रहा है। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि अधिकतम मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया जाए।
जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल, आरा को सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के रूप में विकसित करने की बात कही, वहीं अनुमंडल अस्पताल (SDH) एवं रेफरल अस्पतालों को स्पेशलिस्ट अस्पताल के रूप में उन्नत करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन अस्पतालों में मैनपावर एवं संसाधनों की जो भी कमी है, उसे तीन दिनों के भीतर चिन्हित कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में अस्पताल परिसरों में सक्रिय बिचौलियों एवं दलालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। इस संबंध में सभी अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं उप विकास आयुक्त (DDC) को सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा, ताकि आमजन का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, सिविल सर्जन भोजपुर, हेल्थ मैनेजर सदर हॉस्पिटल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए चौथे दिन 12 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

मोतीहारी: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं के बीच बाल विवाह,जीवन कौशल को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

शिक्षकों ने गीत “शिक्षक के कईल खूब नतीजा एहो चाचा भतीजा……..🤪 गाकर जताया विरोध।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 3,045 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी – थिंक 2024 का भारतीय नौसेना अकादमी में भव्य समापन हुआ।

rktvnews

Leave a Comment