RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सशक्त भारत के उत्थान के लिए कटिबद्ध है जनसंघ:आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मई।भारतीय जनसंघ के संस्थापक सचिव, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रो बलराज मधोक जी की दसवीं पुण्यतिथि पर फ्रेंड्स कॉलोनी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधेश्वर नाथ पाण्डेय ने की। कार्यक्रम के आरंभ में प्रो बलराज मधोक, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य-वक्ता के रूप में बोलते हुए अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय जी के अभिन्न साथी और भारतमाता के महान सपूत प्रो बलराज मधोक जी एक आदर्श शिक्षक, कुशल संगठक,महान विचारक, साहित्यकार, इतिहासवेत्ता, अप्रतिम योद्धा, दूरदर्शी राजनेता और स्पष्टवादी सांसद के रूप में प्रतिष्ठित हैं। डॉ मुखर्जी के असमय निधन के बाद जनसंघ को संभालने और जन-जन तक पहुंचाने में प्रो मधोक और दीनदयाल जी की जोड़ी का सर्वोच्च योगदान रहा। आचार्य पांडेय ने कहा कि जिस आदर्श समाज और सशक्त राष्ट्र के लिए मधोक जी और दीनदयाल जी ने संघर्ष किया उसको साकार करना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष ही हमारी सफलता है। आज तुच्छ सत्ता और वोट के लिए समाज को विघटित तथा देश को कमजोर करनेवाले तत्त्व सक्रिय हैं। जनसंघ उन्होंने कहा कि महान समाजवादी डॉ राममनोहर लोहिया ने राम, कृष्ण और शिव को भारत का आदर्श तथा प्रेरक माना और रामायण मेला की शुरुआत की किंतु तथाकथित समाजवादी और लोहियावादी आज राम, रामायण और उनके आदर्शों का विरोध कर रहे हैं। जनसंघ प्रमुख ने कहा कि जब तक महंगे चुनाव होंगे तब तक सामाजिक-राजनीतिक अव्यवस्था, महंगाई और भ्रष्टाचार को दूर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सभी प्रत्याशियों का प्रचार करे और पानी की तरह पैसा बहाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए। धनबल,जातिबल और बाहुबल ने योग्यता को कुंठित और लोकतंत्र को सारहीन बना दिया है। समाज में प्रखर राष्ट्रवाद का प्रशिक्षण कराकर ही लोकतंत्र को सफल और सार्थक बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अखिलेश्वर नाथ तिवारी, स्वागत भाषण जिला उपाध्यक्ष जनार्दन मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता सत्येन्द्र नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम में विश्वनाथ दूबे, शिवदास सिंह, नर्मदेश्वर उपाध्याय, ध्रुव कुमार सिंह, रामप्रकाश पाण्डेय, अजय कुमार पाठक, ब्रजकिशोर पाण्डेय आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय रेल ने दिसंबर, 2023 तक 1154.67 मीट्रिक टन माल लदाई का लक्ष्य हासिल किया।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

बागपत:निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु प्रिंटिंग प्रेस के प्रकाशक एवं मुद्रकों के साथ 127 (क )के संबंध में एडीएम की बैठक।

rktvnews

जिला जयपुर में वर्ष 2024 में मकर संक्रांति एवं शीतला अष्टमी का रहेगा स्थानीय अवकाश।

rktvnews

पटना: योग से जुडें युवा, जीवन आनन्दमय और मंगलकारी हो जाएगा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा!शुद्ध मतदाता सूची बनाएं बीएलओ:जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment