RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

17वां राज्य स्तरीय सांख्यिकी दिवस समारोह संपन्न आंकड़ों के बिना योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं : सांख्यिकी मंत्री

जयपुर/राजस्थान 29 जून। सांख्यिकी मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने सांख्यिकी दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आंकड़ों के बिना योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं है। मेघवाल प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जन्म दिन के उपलक्ष्य में गुरुवार को यहां एचसीएम रीपा स्थित भगवत सिंह मेहता सभागार में 17वें राज्य स्तरीय सांख्यिकी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सांख्यिकी मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों और कार्मिकों को प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जीवन से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य कर समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में आंकड़ों की महत्वपूर्ण उपयोगिता है। आंकड़ों की सही उपलब्धता होने से समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि सांख्यिकी विभाग का महत्व पुराने समय में युद्ध में सबसे आगे चलने वाले हरावल दस्ते के समान है क्योंकि विश्वसनीय डाटा के बिना न तो आमजन के कल्याण से संबंधित योजनाओं का निर्माण हो सकता है और ना ही उनका सफल क्रियान्वयन किया जा सकता है।
इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, आयोजना एवं सांख्यिकी विभाग भवानी सिंह देथा ने कहा कि विभाग का प्रमुख उद्देश्य सांख्यिकी के माध्यम से सबका विकास करना है। वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुये विभागीय कार्मिकों द्वारा नवीन तकनीकों का ज्ञानार्जन करते रहना चाहिए। विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव भँवर लाल बैरवा ने सांख्यिकी विभाग की संरचना, कार्यपद्धति और उपलब्धियों पर प्रस्तुतीकरण दिया।

स्टैटिस्टिकल ईयरबुक-2023 का विमोचन।

समारोह में राज्य की महत्वपूर्ण सांख्यिकी के संदर्भ में वार्षिक आधार पर प्रकाशित की जाने वाली स्टैटिस्टिकल ईयरबुक-2023 तथा सतत् विकास लक्ष्य कॉमिक्स का विमोचन किया गया। साथ ही ग्रास रूट लेवल के डाटा संकलन व प्रस्तुतीकरण हेतु विकसित ई-ग्राम पोर्टल को लांच किया गया।

अधिकारी-कार्मिक सम्मानित।

समारोह में सांख्यिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नरेश कुमार गोयल, सुरेंद्र कुमार शर्मा, श्री राजीव चौधुरी, राजेंद्र प्रसाद कुमावत, डॉ.प्रवीण कुमार, शारदा जिनोलिया, नीतू मीणा, डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह शेखावत, डॉ. भूदेव सिंह, प्रागा राम पंवार, शंकर लाल कुमावत, श्री भवानी सिंह, सुधेन्द्र पाल सिंह, मनीष खंडेलवाल, मूलचंद जांगिड़, विनोद पांचाल, श्रीमती नमिता मल्होत्रा, उषा चौधरी, गणेश सिंह राठौर, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, लोकेन्द्र शर्मा, राजेश कुमार एवं सोनू पूनिया को राज्य स्तरीय प्रो.पी.सी. महालनोबिस सांख्यिकी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह में सुशील कुमार कुलहरी, संयुक्त साशन सचिव, आयोजना, डॉ. हंसराज यादव, उपमहानिदेशक, एनएसओ उत्तरी क्षेत्र, जयपुर, शफकत हुसैन, प्रतिनिधि युनिसेफ, अभय कुमार, प्रतिनिधि विश्व खाद्य कार्यक्रम सहित विभिन्न विषय विषेषज्ञों व अन्य सांख्यिकी कार्मिकों द्वारा भाग लिया गया।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साकची स्थित निर्माणाधीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा – माले बड़हरा का सोहरा व नरगदा पंचायत का प्रथम सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

rktvnews

26 मई 2023 को कानपुर हवाई अड्डे को मिलेगा अधिक यात्री क्षमता वाला एक नया सिविल एन्क्लेव।

rktvnews

बक्सर डीएम ने नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया गया।

rktvnews

स्लोगन प्रतियोगिता में रिचा को मिला प्रथम स्थान!अच्छे परिणाम से विद्यार्थियों के हौसले बुलंद:निदेशक मनोज कुमार सिंह।

rktvnews

Leave a Comment