RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनगणना-2027: स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, नागरिकों से पोर्टल पर पंजीकरण की अपील।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)28 अप्रैल।भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया निर्धारित अवधि में प्रारंभ की जा रही है। इस अभियान के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित होगा, जबकि स्व-गणना की सुविधा 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
जनगणना प्रक्रिया को सरल एवं डिजिटल बनाने के उद्देश्य से आम नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए नागरिक आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन कर लॉगिन किया जाएगा।
इसके पश्चात नागरिकों को अपने परिवार के सदस्यों का विवरण, आयु, व्यवसाय एवं आवास से संबंधित जानकारी ऑनलाइन फॉर्म में भरकर सबमिट करना होगा। सफल पंजीकरण के बाद एक विशिष्ट Self Enumeration ID (SE ID) प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। जनगणना कर्मी द्वारा घर भ्रमण के दौरान इसी आईडी के माध्यम से जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
यह डिजिटल पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related posts

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने दिवंगत दिनेश अग्रवाल के घर पहुंच,उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

सारण:छपरा जेल में बंद कैदियों को खिलायी गयी फाइलेरिया से बचाव की दवा।

rktvnews

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 7 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांसमिशन नेटवर्क का करेगा निर्माण।

rktvnews

राजस्थान:सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

पटना:अभय अमन का वार्षिक आमसभा हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

12 जून को चतरा जिले के प्रखंडों में एकमुश्त बिजली बिल सूद माफी योजना का होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment