RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कुंवर सिंह की प्रतिमा पर डीएम और एसपी ने किया माल्यार्पण।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)23 अप्रैल। स्थानीय रमना स्थित कुंवर सिंह पार्क में स्थापित वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने कुंवर सिंह विजयोत्सव पर माल्यार्पण के पश्चात वीर बांकुड़ा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आज के दिन को गौरवशाली बताया।इन लोगों ने कहा कि देश की आज़ादी में बाबू साहेब का बड़ा योगदान रहा है जो भोजपुर के लिए गौरव का विषय है।हम सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबू बाबू कुंवर सिंह तेरा नाम रहेगा नारे के बीच जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम पार्क में झंडोत्तोलन किया गया तत्पश्चात माल्यार्पण।माल्यार्पण करने वालों में जिला प्रशासन पदाधिकारियों के साथ साथ अधिवक्ता डी राजन,सरफराज अहमद, जे पी आंदोलन से जुड़े लोगों और दर्जनभर गणमान्य व आमजनों ने माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में हुए मैराथन दौड़ जो बड़की सनदिया से शुरू होकर पार्क में समाप्त हुआ के बालिका वर्ग के प्रथम विजेता तुलसी कुमारी (शिवगंज)द्वितीय खुशी कुमारी( बड़का चंदा) तृतीय अंजू कुमारी(जगदीशपुर) को बालक वर्ग में प्रथम राहुल कुमार(शुभ नारायण नगर)द्वितीय वरुण यादव(वीरपुर) और तृतीय स्थान पर विशाल राय (सेमरी बक्सर) को सम्मानित किया गया। इसी तरह चित्रांगन प्रतियोगिता में प्रथम सोनाक्षी कुमारी(वर्ग 10 ,हरिवंश इंटर स्तरीय विद्यालय, कोईलवर) द्वितीय स्थान प्रिंस कुमार(एच डी राय इंटर स्तरीय विद्यालय बिहिया और तृतीय स्थान पर मिस्टी कुमारी(आर डी एम इंटर स्तरीय विद्यालय गड़हनी को सम्मानित किया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी 24 फरवरी को करेंगे जीआईएस-2025 का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

ऐपवा ने राज्यव्यापी आहवान के तहत आरा प्रखंड कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन!शहरी महिलाओं के लिए रोजगार योजना लागू किया जाए-ऐपवा

rktvnews

पटना:62.27 करोड़ रुपए के निवेश से IA बरियारपुर में स्थापित होगी आधुनिक PEB Fabrication इकाई।

rktvnews

राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नई दिल्ली में लौहपुरुष सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

जिला सलाहकार समिति की मार्च 2023 की बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी मेला-2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment