RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : 24 घंटे का संकीर्तन अनुष्ठान संपन्न! सहजौली के महावीर मंदिर मे हुआ संकीर्तन।

सहजौली मे आयोजित संकीर्तन

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गाँव स्थित महावीर मंदिर परिसर मे 24 घंटे का अखंड संकीर्तन अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। छपरा, बलिया, सीवान, आरा तथा बक्सर के जाने माने संकीर्तन कलाकारों ने हरे राम-हरे कृष्ण के भक्ति धुन पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तबला पर भुखाली तिवारी, बरमेश्वर सिंह, मनोज उपाध्याय, सुबोध, जयराम मिश्र, त्यागी के भक्ति गायन तथा वादन ने लोगों को खूब झुमाया। गुरूजन नारायण दूबे, मनू तिवारी, आचार्य कमलेश मिश्र, दिनेश पंडित तथा छोटन पंडित के मंत्रोच्चार से पूरा गाँव तथा क्षेत्र भक्तिरस मे डूबा रहा। मंत्रोच्चार एवं कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अनुष्ठान कार्यक्रम के आयोजक दिनेश ओझा, रमेश ओझा, दिलीप ओझा, संजय ओझा, मनोज ओझा, देव दिनेश के निदेशक मंटू ओझा, चंदन ओझा, अभिषेक, प्रिंस, कुंदन, कृष्णा, प्रकाश, अमरजीत,व्यंकटेश, डुगु, विधान, कृशू सहित बङी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Related posts

पीडीएस दुकानों की औचक जांच की गई।

rktvnews

भोजपुर: पहलगाम में हुई हैवानियत एवं शैतानियत,जो जिस भाषा में समझे, उसी भाषा में जवाब दे सरकार:डाॅ.अर्चना सिंह

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंधन विशेष अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

उज्जैन शहरी विकास प्राधिकरण के विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

वाराणसी :डॉ. अजीत श्रीवास्तव चपाचप” बनारसी” और नरेन्द्र नाथ दूबे “अडिग” की जयंती पर श्रद्धा सुमन किया गया अर्पित।

rktvnews

Leave a Comment