RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

पत्रकार को पितृ शोक।

स्व नवल किशोर प्रसाद

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 जून। दैनिक अखबार के वरीय पत्रकार कृष्ण कुमार के पिता नवल किशोर प्रसाद (सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक) का आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने बुधवार की सुबह पटना के फोर्ड अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे करीब 80 वर्ष के थे। वे मूल रुप से संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वे आरा शहर के मीरगंज पानी टंकी के समीप पुरे परिवार के साथ रहते थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सिन्हा के महुली गंगा नदी घाट पर होगा। वे अपने पीछे पत्नी, पांच पुत्र, पुत्री समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गये है। स्व. नवल किशोर प्रसाद धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उन्होंने नौकरी में रहते हुए झारखंड के बोकारो जैप-4 के प्रांगण में भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के पत्रकारों, साहित्यकारों समेत अन्य लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related posts

समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने मॉडल अस्पताल आरा के शिकायतों और सुझावो संबंधित सूचना मुख्यमंत्री को की मेल।

rktvnews

भोजपुर : पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व रामेश्वर प्रसाद सिन्हा।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:धूमधाम से शुरू हुआ बिहार दिवस 2026, तीन दिवसीय भव्य आयोजन का आगाज़।

rktvnews

“बचपना शुडन्ट रिटायर”: खुशी, सम्मान और बचाव की देखभाल के साथ बुढ़ापे को फिर से परिभाषित करने के लिए एक राष्ट्रीय आह्वान

rktvnews

बक्सर:मनरेगा द्वारा निर्मित ग्रामीण हाट का उदघाटन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रहलाद जोशी ने टाटा मोटर्स के हाइड्रोजन-संचालित हेवी-ड्यूटी ट्रकों के पहले ट्रायल को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

Leave a Comment