RK TV News
खबरें
Breaking News

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 अप्रैल।आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओंगोल प्रोजेक्ट में पोषण पखवाड़ा समारोह के तहत एक अनूठी पहल की गई जहां पूर्व स्कूली बच्चों ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के साथ स्नातक दिवस समारोह में हिस्‍सा लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों में कम उम्र से ही स्वस्थ खान-पान की आदतें विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान, छोटे बच्चों को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिसमें ताजी सब्जियों के सेवन के लाभ और परिरक्षक युक्त खाद्य पदार्थों से जुड़े संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी दी गई।
रोचक गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से बच्चों ने संतुलित आहार और प्राकृतिक, पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में अपनी समझ व्यक्त की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक आहार संबंधी आदतों को बढ़ावा देने में देखभाल करने वाले लोगों और समुदाय को शामिल करना भी था।
स्नातक दिवस समारोह ने बचपन में दी जाने वाली प्रारंभिक शिक्षा को पोषण जागरूकता के साथ जोड़ने के लिए एक सार्थक मंच के रूप में काम किया, जो पोषण पखवाड़ा के उद्देश्यों के अनुरूप है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करना और व्यावहारिक परिवर्तन को बढ़ावा देना है।
पोषण अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देश भर में बच्चों, महिलाओं और किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक भागीदारी और अभिनव दृष्टिकोणों पर लगातार ध्‍यान दे रहा है।

Related posts

विकसित-भारत जी राम जी कानून स्वावलंबी गांवों की नींव, ईरोड में किसानों-कामगारों से संवाद में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में विधायक के कम्पनी द्वारा पर्चाधारियों को उजाड़ने के खिलाफ आरा सांसद के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर मांग-पत्र सौपा!

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

वीकेएसयू की भूमि के लिए राज्यपाल से मिले सीनेटर डॉ. विनोद कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment