RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया स्वर्गीय बसंत पाठक स्मृति उद्यान के पर्यटकीय विकास कार्य का शुभारंभ।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)15 अप्रैल। गाण्डेय प्रखंड के दासडीह पंचायत में स्वर्गीय बसंत पाठक स्मृति उद्यान के पर्यटकीय विकास कार्य का शुभारंभ आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन विधायक गांडेय, कल्पना मुर्मू सोरेन के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस उद्यान के सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास के लिए विभिन्न आवश्यक निर्माण कार्यों का प्रावधान किया गया है, जिसमें स्टेज निर्माण, पेवर ब्लॉक बिछाना, चहारदीवारी का निर्माण तथा आकर्षक तोरण द्वार का निर्माण शामिल है। इन सभी कार्यों का उद्देश्य इस स्थल को एक विकसित एवं सुविधाजनक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और वे प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ सुव्यवस्थित वातावरण का आनंद ले सकें। परियोजना की कुल प्राक्कलित राशि 49,00,300 रुपए निर्धारित की गई है, जो इस क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण निवेश है। इस उद्यान के विकसित होने से न केवल स्थानीय लोगों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा, बल्कि यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर भी अपनी पहचान बना सकेगा। साथ ही, इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक, कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों के विकास से न केवल क्षेत्र की पहचान मजबूत होती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलती है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता एवं समय-सीमा का पालन करते हुए पूर्ण किए जाएं।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का चरणबद्ध तरीके से विकास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हो सकें और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
इस मौके पर पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी,मनीष कुमार तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Related posts

जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी और कारोबारियों को मिली सहूलियत: सी डी शर्मा

rktvnews

उपराष्ट्रपति 9-10 अगस्त को राजस्थान जाएंगे।

rktvnews

भोजपुर:हिंदी की दशा एवं दिशा विषय पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:66 वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संम्पन्न।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत हसनपुर मसूरी में डीएम, एसपी ने छात्राओं को किया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100 वें संस्करण को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा भोजपुर के कार्यकताओं ने कमर कसी।

rktvnews

Leave a Comment