RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: वेंकटेश मूर्ति

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अप्रैल।यूथ फॉर सेवा बिहार के तत्वावधान में महंत महिला महादेवानंद महाविद्यालय सभागार में सेवा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन यूथ फॉर सेवा के संस्थापक वेंकटेश मूर्ति,अभिषिक्ता शाह ,सलाहकार समिति सदस्य डॉ अर्चना सिंह, शिक्षाविद , डॉ आदित्य विजय जैन प्राचार्य डॉ नरेंद्र प्रताप पलीत, डॉ निवेदिता कुमारी, अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर की गई
सेवा सम्मान समारोह में यूथ फॉर सेवा के साथ जुड़कर वर्ष भर समाज सेवा करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया तथा वेस्ट वालंटियर अवार्ड भी दी गई।स्वागत भाषण के दौरान डॉ नरेंद्र प्रताप पलीत ने कहा कि यूथ फॉर सेवा शिक्षा पर्यावरण और स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला अनोखा संगठन है। इस संगठन से जुड़कर इस महाविद्यालय की 1500 छात्राओं ने समाज सेवा से जुड़कर कार्य कर रही है। स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर यूथ पर सेवा के वॉलिंटियर्स द्वारा झिझिया सामा चकेवा छठ गीत की सुंदर प्रस्तुति की गई वही म्यूजिक मंत्र टीम द्वारा बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति की गई l
समारोह का विषय प्रवेश प्रदेश संयोजक आनंद कुमार ने किया ।वरिष्ठ पत्रकार शमशाद प्रेम विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री छोटू सिंह राज पांडे ऋतुराज चौधरी डॉ तनुजा , प्रियंका गुप्ता , रंजीत युवराज , वैभव जी, रूपा ,संतोष कुमार , विशाल साहू , प्रियांशु , श्वेता कुमारी ,अंतिम कुमारी, अराधना कुमारी, मुस्कान, अंकित कुमार, रोहित, डॉ अवधेश कुमार, डॉ सादिया हबीब ,डॉ पूनम कुमारी, डॉ रोशनी गुप्ता, डॉ कंचन कुमारी, डॉ कुमारी आशा सिंह ,डॉ अनामिका ,डॉ विजय यादव, डॉ मीरा रानी ,ऋषभ राज उज्जवल राज ,अजीत कुमार ने कार्यक्रम के सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई धन्यवाद ज्ञापन स्टेरिंग टीम मेंबर रंजीत युवराज ने किया।

Related posts

पंचायतों में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:छात्र जदयू वीकेएसयू आरा के अध्यक्ष बनने पर बोले आजाद सिंह, छात्र हित सर्वोपरि।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनाया रक्षाबंधन पर्व छात्राओं और वीरांगनाओं सहित प्रदेशभर की बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षासूत्र।

rktvnews

15 लीटर शराब के साथ एक गया जेल।

rktvnews

भोजपुर:एमएम महिला कॉलेज, आरा में लंबित मांगों के समर्थन में किया प्रतिरोध प्रदर्शन।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट- 2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर की मौजूदगी में 1500 करोड़ के निवेश करारों पर बनी सहमति – 15 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

Leave a Comment