RK TV News
खबरें
Breaking News

अल्युमिनाई मीट में सम्मानित हुए कई आईएएस व बैचमेट डा के एन सिन्हा ने शेयर किए अनुभव।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अप्रैल।पटना के बीर चंद पटेल मार्ग स्थित, पनासे कौटिलिया होटल में पटना साइंस कॉलेज के अल्युमिनाई मीट का आयोजन हुआ। इस आयोजन में हर साल के छात्रों के बैच का मिलन हुआ। इस आयोजन में पटना साइंस कॉलेज के कई पूर्व छात्र के बैच, कई आईएएस आईपीएस ,इंजीनियर , डॉक्टर, बैंक एवं कई संस्थाओं के अधिकारी भाग लिए। सबने यादको ताजा किया और विचारों को रखा।पूर्व डीजीपी आलोक राज ने मंच से कई गानों को गाकर सबों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सबने अपने पूर्व के अनुभवों, यादों को मंच से साझा किया। आरा के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा भी इस समारोह में शामिल हुए। इनके 74/76 के बैचमेट, वरीय एनेस्थेटिक , एन एम सी एच,डॉ गुरुमुख प्रसाद ने भी अपने अनुभवों को बताया। समारोह काफी आनंदमय एवं उत्सवर्धक था। अगले साल पटना साइंस कॉलेज का सौवां साल मनाया जाएगा। उसकी भी तैयारी की रूपरेखा तय की गई।विदित हो कि बिहार के गौरव एवं सर्वश्रेष्ठ कॉलेज,पटना साइंस कॉलेज में पूर्व मे,पटना के व हर जिले के टॉपर्स ही एडमिशन ले पाते थे ।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी की संयुक्त अध्यक्षता में तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज शंकर सरैया (उत्तरी) एवं ग्राम पंचायत राज तुरकौलिया( पूर्वी) में गुरुवार को “जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

जिलास्तरीय युवा महोत्सव-2023 का भव्य आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: सदर अस्पताल के जीएनएम भवन में सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र का किया गया उदघाटन।

rktvnews

सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ बकरीद का नमाज!जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दी जिले वासियों को बकरीद की शुभकामनाएं।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष”शिक्षक सम्मान”! मैरी मैडम ने सिखाया इंसानियत का पाठ:राकेश रॉय

rktvnews

“अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”??

rktvnews

Leave a Comment