RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: अमर्यादित बयान और टिप्पणी के विरोध में असम के मुख्यमंत्री के पुतले में लगाई आग।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 10 अप्रैल।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा में नेता विपक्ष मलिकार्जुन खड़गे के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विश्व शर्मा के द्वारा इस्तेमाल किए गए अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम किया गया जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। डॉ श्रीधर तिवारी ने कहा कि हेमन्त विश्व शर्मा की सरकार जा रही है जिससे उनकी मानसिक स्थिति बीगड़ गई है। उनकी जांच केन्द्र सरकार को करना चाहिए ।माननीय मलिकार्जुन खड़गे जी आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ देश के सबसे बड़े दलित चेहरा है और लगभग पचास वर्षों से उपर का राजनीतिक अनुभव है वे पांच बार विधानसभा और कई बार लोकसभा चुनाव जीते हैं वे कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे तथा केन्द्र सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं ऐसे बड़े नेता पर ओछी और घटिया ब्यान भाजपा के चाल चरित्र और चेहरा को उजागर करने का काम किया है। उन्होंने मलिकार्जुन खड़गे जी के साथ साथ देश के सभी दलित समाज के लोगो का अपमान किया है। ऐसे में आज हम सभी कांग्रेस जनों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का काम किया है।
पुतला दहन कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य डॉ शशि कुमार सिंह प्रदेश प्रतिनिधि एवं बिहार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा अशोक यादव रंजीत यादव अरुण कुमार सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह शशि कांत तिवारी ब्रजेश यादव नागेन्द्र मिश्रा उपेन्द्र सिंह नर्वदेश्वर ओझा साकेत तिवारी आनंद तिवारी देवकुमार सिंह बिजली बाबा मदन मोहन तिवारी शिव नारायण दुबे सम्पत सिंह ब्रिजेन्द्र राय शिव शंकर चौबे सुर्य प्रकाश राजेश कुमार चंदन सिंह मनिष सिंह डुलडुल अजय पासवान मनु सिंह आलोक सिंह पंकज यादव टुन्नु सिंह शेरु यादव अरुण कुमार पवन कुमार सिंह लाल बाबू साह आदि लोग शामिल हुए।

Related posts

मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग ने वर्ष-2024 एवं 2025 के 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की।

rktvnews

एनएचआरसी, ने केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक लड़की के साथ कई व्यक्तियों द्वारा कथित यौन शोषण का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

अलवर जिले के किशनगढबास में राजकीय औषधालय के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

पटना:जीविका दीदियों की सफलता के गीत गा रहा बिहार सरस मेला,भीड़ से पटा रहा गांधी मैदान।

rktvnews

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में विकास के नए युग की स्थापना के लिए डिजिटाइज़ेशन की रणनीति को बढ़ावा दिया।

rktvnews

गिरिडीह: 18 अगस्त से नहीं होगी गृह रक्षकों की शारीरिक दक्षता एवं लिखित जाँच परीक्षा,तिथि में किए बदलाव।

rktvnews

Leave a Comment