RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग का बड़हरा विधायक ने किया उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बड़हरा विधानसभा के बड़हरा, बबुरा एवं कोईलवर उतरी मंडल का वर्ग प्रशिक्षण बबुरा हाईस्कूल मे शुरू हुआ।
दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का उदघाटन बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।कार्यक्रम की शुरूआत पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं संपूर्ण वंदेमातरम गान के साथ हुआ। उदघाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन महतो एवं संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष जीत प्रकाश ने किया। तदोपरांत आगत अतिथियों जिला प्रभारी राजेश सिन्हा, भभुआ के पूर्व विधायक रिंकी पांडेय,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,प्रहलाद राय,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,राजकुमार कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक संजय तिवारी सहित मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय,संजय कुशवाहा एवं तीनो मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यह विश्व की सबसे बड़ी संगठित पार्टी है।संगठन को मजबुत एवं अनुशासित रखने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है। आज भाजपा शून्य से शिखर पर पह़ुचा है तो इसकी देन कार्यकर्ता ही हैं।हमे गर्व होता है कि हम सबसे अनुशासित पार्टी के सदस्य है। राष्ट्र को सर्वोपरी रख कर चलने वाली विचारधारा वाली पार्टी है।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधानसभा मे मैट्रिक परीक्षा मे सर्वोच्च स्थान लाने वाले छात्र रवि राज को बड़हरा विधायक द्वारा शील्ड ,मेडल एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
उदघाटन कार्यक्रम के बाद सात विभिन्न विषयो का प्रशिक्षण वर्ग रिंकी पांडेय,राजेश सिन्हा, हरेन्द्र पांडेय,प्रहलाद राय,धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,राजकुमार कुशवाहा, संजय कुमार सिंह,संजय तिवारी, शैलेश सिंह गुड्डू,अंबिका सिंह,रामाकांत सिंह,आदित्य सिंह आदि,संतोष सिंह संटु द्वारा अलग-अलग मंडलो का वर्ग प्रशिक्षक के रूप मे वर्ग लिया गया।
वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम मे बड़हरा, बबुरा एवं कोईलवर उतरी मंडल के सैकड़ो पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशिक्षु के रूप मे शामिल हुए।

Related posts

पेरिस में एआई एक्शन समिट 2025 के अवसर पर दूसरा भारत-फ्रांस एआई नीति गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया।

rktvnews

वरासत में नाम दर्ज न करने पर तितरोदा के लेखपाल रामपाल यादव निलंबित!मृतक के परिजनों का जिलाधिकारी ने 6 वारिसो का वरासत के आधार पर खतौनी में मौके पर कराया नाम दर्ज।

rktvnews

21 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पश्चिम चम्पारण जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों का लिया जायजा।

rktvnews

गिरीडीह: सड़क सुरक्षा को ले चलाया गया जागरूकता अभियान।

rktvnews

9 मार्च23 दैनिक पञ्चांग ज्योतिषाचार्य- संतोष पाठक ।

rktvnews

Leave a Comment