RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:PNG किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है : उपायुक्त

उपायुक्त ने सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)01 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष में सिटी गैस पाइपलाइन परियोजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आईओसीएल के अधिकारियों ने भाग लिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान आने वाली तकनीकी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य हर घर तक सुरक्षित और सस्ती ऊर्जा पहुँचाना है, ताकि नागरिकों को सिलेंडर रिफिलिंग की झंझट से मुक्ति मिल सके। आगे उपायुक्त ने जोर दिया कि सड़क खुदाई, पाइपलाइन बिछाने और पुनः मरम्मत के कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ‘डेडलाइन’ के भीतर काम पूरा करने का टास्क दिया। बैठक में पाइपलाइन बिछाने के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और आम जनता को होने वाली असुविधा को न्यूनतम करने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता हीरा कुमार, आईओसीएल पाइपलाइन मैनेजर रत्न कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं आईओसीएल व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था: समस्या और समाधान विषय पर परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

बक्सर:डी. के. कालेज में जागरूकता कार्यक्रम: आधुनिक परिप्रेक्ष्य’में विषय पर संगोष्ठी।

rktvnews

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव – 2024, ईवीएम का प्रथम रैण्डमाईजेशन सम्पन्न।

rktvnews

जिला कलक्टर रूक्मणि रियार ने पौधरोपण कर की जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रमों कि शुरुआत।

rktvnews

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में भारत के अगले चरण की विकास जरूरतों के अनुरूप इस क्षेत्र की व्‍यापक समीक्षा करने के लिए विकसित भारत के बैंकिंग पर उच्‍च स्‍तरीय समिति गठित करने का प्रस्‍ताव है।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया! शपथ दिलवाई, चलाया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment