RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जल संरक्षण पर जगजीवन महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अप्रैल।जिला गंगा समिति, भोजपुर और राष्ट्रीय सेवा योजना, जगजीवन महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत “आओ गंगा को जानें एवं जल संरक्षण” पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।समन्वयक रंजय बैठा ने कहा कि आज जल संरक्षण का विषय पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय बन चुका है। गिरते जल स्तर को रोकने के लिए जल संचयन अत्यंत आवश्यक है।जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण जल संसाधनों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। जल का अंधाधुंध दोहन चिंता का विषय है।प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जल स्तर में लगातार गिरावट आई है। इसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं।आवश्यकताओं के पूर्ति करने में हम इतने अंधे हो गए की संसाधनों को बर्बाद करते गए।हमें जागरूक होकर जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाना होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवराज कुमार सोनी मेघा श्रीवास्तव अदिती पांडेय जितेश कुमार, स्नेहा कुमारी अभिजीत कुमार आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा फ्लैगशिप आन स्कीम कार्यक्रम में बोले प्राचार्य फ्लैगशिप योजनाओं को अपना कर राष्ट्र विकसित बनेगा।

rktvnews

मध्य बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात तूफान ‘रेमल’ के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक ने किए तैयारी के उपाय

rktvnews

सारण:पी एम ई जी पी, पी एम एफ एम ई एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभुकों को जिलाधिकारी ने सौंपा ऋण स्वीकृति पत्र।

rktvnews

पवना निवासी कपड़ा व्यवसायी बिनोद केशरी से व्यवसायी संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला!अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो:सुदामा प्रसाद

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।

rktvnews

भोजपुर: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उपविकास आयुक्त ने दिए कई निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment