RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:तहसील स्तर पर राजस्व एवं भूमि विवाद मामलों के निष्पादन हेतु पंचायतों के तहसील कैम्प दिवस का आयोजन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)24 मार्च। सोमवार को स्थानीय स्तर पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न तहसील कार्यालयों में तहसील कैम्प दिवस का आयोजन किया गया।
आयोजित शिविर में राजस्व एवं भूमि विवाद मामलों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 17 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष 66 प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कैम्प दिवस के दौरान राजस्व कर्मचारियों द्वारा मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पक्षों की समस्याएं सुनी गईं तथा आपसी समन्वय के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तहसील कैम्प दिवस का उद्देश्य भूमि विवादों व राजस्व से जुड़े मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि अनावश्यक मुकदमेबाजी एवं विवाद की स्थिति को कम किया जा सके।
आमजनों से अपील है कि भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु इस प्रकार के शिविरों का लाभ उठाएं।

Related posts

जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी और कारोबारियों को मिली सहूलियत: सी डी शर्मा

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टोड मैक्ले के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

जयपुर :प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के उचित अवसरों की जांच और विस्तार प्राथमिकता के आधार पर करें तथा नई नीतियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप दें : मुख्य सचिव सुधांश पंत

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी ने किया विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान का उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर:शिव सैनिकों द्वारा स्थापित गणपति बप्पा मूर्ति का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ी।

rktvnews

दरभंगा:आपदा से बचाव हेतु पर्यवेक्षण गृह और बाल गृह में आवासित किशोरों को किया गया प्रशिक्षित।

rktvnews

Leave a Comment