RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:बिहार दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फॉर फिट बक्सर “बक्सर मैराथन” का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)22 मार्च।बिहार दिवस के अवसर पर आज कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु रन फॉर फिट बक्सर *”बक्सर मैराथन”* का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी बक्सर, साहिला के द्वारा 11 नंबर लख बड़ी नहर से सोंधीला पुल तक हरी झंडी दिखाकर बक्सर मैराथन को रवाना किया गया।
इस मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना, खेलों के माध्यम से सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना और बिहार दिवस के उत्सव को और भी जीवंत बनाना था।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि “स्वस्थ समाज ही स्वस्थ बिहार की नींव है। इस मैराथन के माध्यम से हम सभी को अपने जीवन में नियमित व्यायाम और खेलों को अपनाने की प्रेरणा देना चाहते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में और भी लोग इस तरह के आयोजनों में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होंगे।”
कार्यक्रम में स्थानीय खेल संगठनों, स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के अलावा नागरिकों की भी बड़ी संख्या ने भाग लिया। दौड़ पूरी होने के बाद विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि इस तरह के स्वास्थ्य और खेल आधारित आयोजन भविष्य में नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। ताकि बक्सर में खेल और फिटनेस के प्रति समर्पण को बढ़ावा मिले।

Related posts

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत साइकिल स आइस बॉक्स का किया गया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर संयंत्र स्थापना को ले ऋण निस्तारण शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

गढ़वा:वोटर रजिस्ट्रेशन और वोटर रजिस्टर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:समाजवादी नेता स्व. जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि पर सिटी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

rktvnews

थाईलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कला और संस्कृति महोत्सव में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया भारत का प्रतिनिधित्व।

rktvnews

Leave a Comment