RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाल विवाह बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाता है : मुखिया गौतम सागर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 मार्च।आरा सदर प्रखंड के भकुरा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके कानूनी प्रावधानों एवं इससे होने वाले सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करना था।आयोजन दिशा एक प्रयास एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभात प्रीतम ने किया। आयोजन को कारगर बनाने में अखिलेश कुमार, रजत ,वीरेंद्र कुमार आदि स्वयं सेवक सक्रिय रहे।
कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि भकुरा पंचायत के मुखिया गौतम सागर ने कहा कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर कुरीति है जिसे जड़ से समाप्त करना होगा।बाल विवाह न केवल बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, बल्कि उनके भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है।
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसमें विशेष कैंप के माध्यम से जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। कैंप में उपस्थित लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की गई। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिला, जागरूकता बढ़ी और उपस्थिति रही।

Related posts

दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने ली शपथ।

rktvnews

नगर थाना आरा में शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षक के निधन की खबर सुन सदर अस्पताल पहुंचे राजद नेता रघुपति यादव,परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

सीमा शुल्क मंजूरी सुविधा समिति की बैठक ने हितधारकों के विश्वास को मजबूत किया।

rktvnews

भोजपुर में टाटा पिकअप से ₹10 लाख की विदेशी शराब जब्त, वाराणसी का तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिंगदाओ में एससीओ बैठक के दौरान चीन के रक्षामंत्री से भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment