RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लेखापाल दिनेश प्रसाद के श्राद्धकर्म में सरीक हुए सहकर्मी।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )21 मार्च।जगजीवन कॉलेज के पूर्व लेखापाल सह प्रधान सहायक स्व दिनेश प्रसाद के श्राद्ध कर्म पर सहयोगियों और इष्ट मित्रो की उपस्थिति रही।सबने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्वा सुमन अर्पित किया तथा इनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय ने श्रद्धांजलि व्यक्त कर इन्हें सच्चा ईमानदार और कालेज हित का सजग प्रहरी बताया। इन्होंने दुखी मन से कहा कि मेरे लिए कालेज के ही नहीं घर के सदस्य रहे।डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि दिनेश जी मित्रवत, सहयोगी,सरल और बड़े भाई जैसा थे।उनके मौला बाग निवास स्थान पर जाकर आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई और प्रसाद ग्रहण किया गया।ये कई संगठनों से जुड़कर सामाजिक, धार्मिक सहयोगी बनकर विशेष उपस्थिति रहती थी। कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। पत्नी डा अनिता सिन्हा अल हफीज कालेज में प्राध्यापिका है।पुत्र रत्नेश ने सारी रश्म अदायगी की। पूर्व प्राचार्य प्रो एस एन सहाय, डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, दिनेश मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद, प्रदीप कुमार उर्फ रजनीकांत सिन्हा,दिलीप कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, सुरेन्द्र सिन्हा, बीरेंद्र श्रीवास्तव, सचिन सिन्हा, डा संदीप कुमार सिन्हा आदि सरीक हुए और शोक-संवेदना प्रकट की।

Related posts

पटना: डीएम ने पीएनजी सुविधा उपलब्ध कराने में प्रगति की समीक्षा की ,मिशन मोड में कार्य करने का दिया निर्देश।

rktvnews

पूर्णिया:शहीद सिपाही के परिजनों को दिया गया 25 लाख रुपए चेक।

rktvnews

भोपाल:वन विहार में विश्व पैंगोलिन दिवस पर क्विज़ का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 नवंबर 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता शिक्षा और जागरूकता के सर्वोत्तम अभियान को नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 मिलेगा,मीडिया संस्थान 10 दिसम्बर तक प्रस्ताव भेज सकेंगे!चार श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment