RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिले में घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर रोक लगाने हेतु प्रखंडों में चला व्यापक छापेमारी अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मार्च।जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर रोक लगाने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान विभिन्न पदाधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया, जिसमें होटलों, दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जांच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग, गैस की जमाखोरी एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाना था, ताकि आम उपभोक्ताओं को गैस की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
इस अभियान के तहत कुल 14 गैस एजेंसियों एवं 73 अन्य स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 35 अवैध गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा अनियमितता पाए जाने पर 2 प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिले में एलपीजी गैस वितरण से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है। अनुमंडल स्तर पर आरा सदर के लिए 06182-233325, पीरो के लिए 06181-223301 तथा जगदीशपुर के लिए 06181-223048 नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Related posts

भोजपुर:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सौ परिवारों में राहत सामाग्री वितरित :डा विभा कुमारी

rktvnews

चतरा:जिले में झोला-छाप डॉक्टरों व अवैध क्लीनिकों पर प्रशासन का शिकंजा, कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

नारनौल:आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की जाए :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

रामनवमी पर निकलेगा ऐतिहासिक जूलूस,बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:गंगा नदी के प्रवाह क्षेत्र से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सभी गांव गंगा ग्राम में शामिल होंगे: उप विकास आयुक्त

rktvnews

गढ़वा:राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु प्रत्येक शनिवार को लगेगा राजस्व शिविर।

rktvnews

Leave a Comment