RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: प्रमंडलीय आयुक्त की राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)18 मार्च।प्रमण्डलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमण्डल, दुमका संजय कुमार की अध्यक्षता में आज प्रथम पाली में उप परिवहन आयुक्त सह सचिव, संथाल परगना क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दुमका एवं प्रमण्डलान्तर्गत सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी तथा जिला अवर निबंधक पदाधिकारियों के साथ राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने राजस्व संग्रहण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता एवं नियमित मॉनिटरिंग अनिवार्य है तथा सभी पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
द्वितीय पाली में प्रमण्डलान्तर्गत सभी जिलों के माप एवं तौल, सहकारिता एवं मत्स्य विभाग से संबंधित पदाधिकारियों के साथ राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण को सुदृढ़ करने हेतु नियमित निरीक्षण, अनुश्रवण एवं प्रभावी कार्य योजना तैयार कर क्रियान्वित किया जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति समयबद्ध रूप से हो सके।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में आयुक्त के सचिव, संथाल परगना प्रमण्डल, दुमका, उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, संथाल परगना क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दुमका, प्रमण्डलान्तर्गत सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, निरीक्षक विधिक माप विज्ञान से संबंधित पदाधिकारी तथा प्रमण्डलीय आयुक्त कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किये।

rktvnews

23,24,25 मार्च को ब्लौसम ब्यूटी क्लीनिक आरा में आयोजित होगी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ की सहकारिता : नई राहें-नए कीर्तिमान’ स्मारिका का विमोचन किया।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की मरम्मती एवं शौचालय निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

सरकार देश को कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाएगी

rktvnews

छत्तीसगढ : बागबाहरा जंगल से रेस्क्यू कर सफेद पूंछ वाले बीमार गिद्ध की बचाई गई जान।

rktvnews

Leave a Comment