RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा-माले के 14 वे दो दिवसीय जिला सम्मेलन के लिए 19 मार्च को होगा मतदान।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मार्च।भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर 23-24 मार्च को प्रचारिणी सभागार में आयोजित होगा!जिला सम्मेलन प्रतिनिधि चयन के लिए 525 पार्टी सदस्यों द्वारा नामांकन-पत्र दाखिल किया गया है! जानकारी दी गई कि स्कूटनी व नाम वापसी में सभी प्रत्याशियों का नाम वैध पाया गया है!जिला कमेटी द्वारा 477 संख्या प्रतिनिधि तय है!मतदान निर्वाचक मंडल में प्रखंड /एरिया/पंचायत/लोकल कमेटी सदस्य व सभी ब्रांच सचिव होंगे!यही चुनाव मतदाता होगें!नामांकन पार्टी का कोई भी पूर्ण पार्टी कर सकता है!नामांकन के लिए प्रस्ताव निर्वाचक मंडल (मतदाता सूची) के दो सदस्य होना अनिवार्य है!
चुनाव प्रक्रिया हेतु सभी प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए!जिसमें तरारी-राजू यादव, जगदीशपुर-रामानुज जी,सहार-संजय सिंह, अगिआंव-चंदन कुमार,चरपोखरी-शिवप्रकाश रंजन, संदेश-क्यामुद्दीन अंसारी,पीरो-इंदू सिंह,गड़हनी-रघुवर पासवान,कोईलवर-जीतन चौधरी,उदवंतनगर-संगीता सिंह,बिहिया+शाहपुर दिलराज प्रीतम,आरा नगर-शब्बीर कुमार,आरा मुफ्फसिल-जितेन्द्र सिंह,बड़हरा-भोला यादव शामिल होंगे!इन सभी पर्यवेक्षक की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी!
मतदान 19 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और 19 मार्च को ही देर रात मतगणना का चुनाव परिणाम घोषित हो जाएगा!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने प्रेस रिलीज जारी कर पत्रकारों को दी!

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर नाम वापसी, प्रशासनिक तैयारी एवं अन्य कार्रवाईयों की दी जानकारी।

rktvnews

बागपत:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष व सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिलाधिकारी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

राजस्थान की जीवनरेखा कहे जाने वाले तालाबों को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा अदाणी फाउंडेशन।

rktvnews

भोजपुर:आत्म दर्शन और परमात्मा दर्शन की कुंजी सद्गुरु देव प्रदत युक्ति भेद से ही सम्भव : भूपेंद्र राय

rktvnews

नई दिल्ली:एईईडीयू ने भारत अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में एजीएम और हितधारकों की बैठक का आयोजन किया।

rktvnews

बिहार: लोकसभा में गूंजा जवइनिया गाँव में भीषण कटाव व जिले में बाढ़ का मुद्दा,आरा सांसद ने उठाया मुद्दा।

rktvnews

Leave a Comment