RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिला पदाधिकारी का प्रेस कॉन्फ्रेंस।

RKTV NEWS/औरंगाबाद ( बिहार)17 मार्च।आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर एक विस्तृत प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने वर्तमान स्थिति, चुनौतियों एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

वर्तमान स्थिति क्या है?

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से बताया कि औरंगाबाद जिले में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। जिले में कुल 37 अधिकृत गैस एजेंसियाँ (15 इंडेन, 11 एचपी एवं 11 भारत गैस) कार्यरत हैं, जो उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने में सक्षम हैं।

समस्या क्यों उत्पन्न हुई?

हाल के दिनों में कुछ भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं द्वारा अत्यधिक “पैनिक बुकिंग” की गई।
सामान्यतः प्रतिदिन लगभग 6700 बुकिंग होती थी, जो बढ़कर लगभग 15000 तक पहुँच गई।इस अचानक बढ़ी मांग के कारण गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगीं, समय पर डिलीवरी में देरी हुई,सर्वर स्लो होने एवं ओटीपी से जुड़ी समस्याएँ सामने आईं

अब क्या सुधार हुआ है?

स्थिति अब काफी हद तक सामान्य हो चुकी है,ओटीपी एवं सर्वर संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा चुका है।वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 6700 नई बुकिंग के साथ-साथ बैकलॉग मिलाकर लगभग 9644 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है

प्रशासन द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

पहले लंबित (बैकलॉग) बुकिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।

पिछले 2 दिनों के भीतर की गई नई बुकिंग पर तत्काल आपूर्ति नहीं।

होम डिलीवरी को प्राथमिकता — ताकि पहले बुकिंग करने वालों को समय पर गैस मिले।

कड़ी चेतावनी

घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई

कालाबाजारी या अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई।

सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती

होम डिलीवरी में बाधा डालने वालों पर भी कार्रवाई

गैस एजेंसियों की डिलीवरी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने, दबाव बनाने या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कमर्शियल गैस की आपूर्ति

सीमित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता दी जा रही है—
▪️ सरकारी अस्पताल
▪️ पुलिस एवं सुरक्षा बल
▪️ सरकारी विद्यालय
▪️ अन्य आवश्यक सरकारी संस्थान

पाइपलाइन गैस (PNG) को बढ़ावा

▪️ 1438 घरों में पहले से कनेक्शन उपलब्ध

▪️ 400+ कनेक्शन शीघ्र सक्रिय किए जाएंगे

▪️ 475 कनेक्शन अंतिम चरण में — मीटर इंस्टॉलेशन शेष

जिला पदाधिकारी की अपील

अफवाहों पर ध्यान न दें,अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएँ। लगभग 25 दिनों के अंतराल पर ही आवश्यकता अनुसार बुकिंग करे।“जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को समय पर एवं सुगमता से गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।”
औरंगाबाद प्रशासन सभी नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील करता है।

Related posts

भूपेंद्र यादव ने नामीबियाई चीता आशा से जन्मे तीन शावकों की खबर साझा की।

rktvnews

रायपुर : आस्था ने छुआ हृदय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट।

rktvnews

एमएसपी, ऋण माफी और फसल बीमा : क्या अपेक्षा है देश के किसानों की आगामी बजट से?

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के सूरत में बाबूलाल रूपचंद शाह महावीर कैंसर अस्पताल और फूलचंदभाई जयकिशनदास वखारिया सेनेटोरियम का उद्घाटन किया।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सदर अस्पताल चतरा में अधिकारियों के साथ की बैठक!अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री को राजभवन में दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment