RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)17 मार्च। आज 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी. बक्सर में कमान अधिकारी कर्नल हेमन्त कुमार बेलवाल की अध्यक्षता में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन नाथ बाबा घाट पर किया गया।
“गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों की सफाई, संरक्षण और जन जागरूकता के लिए एक विशेष अभियान है। इस स्वच्छता पखवाड़ा में सारे पी.आई स्टाफ व अनेक कैडेटों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य गंगा नदी के प्रदूषण को कम करना, घाटों की सफाई और स्थानीय समुदायों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के तहत सारे अधिकारी व कैडेटों ने नाथ बाबा घाट की साफ-सफाई की एवं स्थानीय लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता की भावना प्रकट की। कमान अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको स्वच्छता के लिए समर्पित होकर कार्य करना चाहिए जल को प्रदूषित नहीं करना चाहिए क्योंकि जल ही जीवन है। हमारे आस-पास की नदियों, तलाबो को साफ रखने के लिए आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। जब हम अपने आस-पास नदी, तलाबों को साफ रखेंगे तो ही आगे चलकर हमारा देश समृद्ध बनेगा। साफ जल पीने से व्यक्ति रोगमुक्त रहता है और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इस कार्यक्रम में सुबेदार बी. के. भास्कर, सुबेदार मुकेश कुमार राय, नायब सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, सी.एच. एम हरेन्द्र कुमार, हवलदार गंगा धर खेदर, सी.एच. एम हरि बहादुर अधिकारी, नायक विजयानंद और सी.एफ.एन आलोक रंजन मौजूद रहे।

Related posts

विजय से सड़कों तक: 1win टॉप खिलाड़ियों को 100 स्कूटर देकर मना रहा है जश्न।

rktvnews

तमिलनाडु में ग्रामीण विकास के कार्यों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा।

rktvnews

चतरा :मंत्री डॉ० इरफान अंसारी ने खाद्य आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

छठ पूजा पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर : चौथी सोमवारी पर गुलजार हुए शिवालय,उमङा हुजूम।

rktvnews

रायपुर : बड़ेडोंगर में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने लिखी आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत।

rktvnews

Leave a Comment