RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिले में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के बीच जेएसलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक किट का ससमय वितरण करे सुनिश्चित।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)17 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में होने वाले पोशाक वितरण, पाठ्य पुस्तक वितरण, डिजी साथ पोर्टल में इंट्री, आवासीय विद्यालयों में नामांकन समेत अन्य विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पोशाक किट वितरण को लेकर की जाने वाली प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए जेएसएलपीएस के दीदियों के समूहों द्वारा बनाये जाने पोशाक का वितरण बच्चों के बीच करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने जेएसएलपीएस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि दीदियों द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण पोशाक का लाभ बच्चों को सत्र के प्रारंभ में ही मिलना सुनिश्चित हो सके। ज्ञात हो कि समग्र शिक्षा अभियान’ के तहत सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की सभी वर्ग की छात्राओं और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की पोशाक के लिए 60 फीसदी राशि केंद्र सरकार व 40 फीसदी राशि राज्य सरकार देती है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक, जेएसएलपीएस डीपीएम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रपति ने गुना जिले के म्याना रेलवे स्टेशन को किया सम्मानित।

rktvnews

लखीसराय: अपने गाँव-समाज के विकास के लिए सजग एवं तटस्थ हो रही नई पीढ़ी ,जीविका के महिला संवाद में दिख रही झलक।

rktvnews

आंध्रप्रदेश:कृषि मंत्रालय ने दक्षिणी राज्यों में कृषि योजनाओं के कार्यान्वयन की मध्यावधि समीक्षा की।

rktvnews

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिलाएं सम्मानित!कृषि कार्य में महिलाओं की भागीदारी 65 प्रतिशत:कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के द्विवेदी

rktvnews

दरभंगा:03 मार्च को हायाघाट के सिधौली पंचायत में किया जाएगा विधिक जागरूकता!कार्यक्रम में 09 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दी जाएगी जानकारी

rktvnews

Leave a Comment