RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

एनएचपीसी ने ओडिशा में 2 गीगावॉट पंप स्टोरेज परियोजनाओं और 1 गीगावॉट सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए ग्रिडको ओडिशा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

RKTV NEWS/24 जून।भारत में सबसे बड़े जलविद्युत विकास संगठन एनएचपीसी लिमिटेड ने “ओडिशा राज्य में पंप भंडारण परियोजनाओं (पीएसपी) और नवीकरणीय ऊर्जा के विकास” के लिए ग्रिडको ओडिशा, ओडिशा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू में राज्य में कम से कम 2,000 मेगावाट की स्व-निर्धारित पंप स्टोरेज परियोजनाओं और कम से कम 1,000 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं (ग्राउंड-माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट / फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट) को स्थापित करने की परिकल्पना की गई है।
समझौता ज्ञापन पर 23 जून, 2023 को एनएचपीसी के कार्यकारी निदेशक (रणनीति व्यवसाय विकास और परामर्श) रजत गुप्ता और ग्रिडको लिमिटेड के प्रबंध निदेशक त्रिलोचन पांडा ने ऊर्जा विभाग, ओडिशा सरकार में अपर मुख्य सचिव और ग्रिडको के सह-अध्यक्ष निकुंज बी. दहल; एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएं) बिस्वजीत बसु; तथा दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

Related posts

भोजपुर : डीएम ने बेलाउर सूर्य मंदिर का किया निरीक्षण,खाली पड़ी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र और पुस्तकालय निर्माण के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:पटना में आयोजित राणा भामाशाह सम्मेलन में सैकड़ो गाडियों के काफिले संग बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर के द्वारा सभी निर्वाचक संबंधी पदाधिकारियों संग विडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार।

rktvnews

रामजन्मभूमि आन्दोलन के लिए आजीवन समर्पित रहे श्रीराम भक्त स्व अशोक सिंघल।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी में ‘डीएवी’ स्थापना दिवस मनाया गया।

rktvnews

Leave a Comment