RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण: सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया गैस एजेंसी का स्थलीय निरीक्षण,पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)13 मार्च।नगर निगम क्षेत्र मोतिहारी अंतर्गत गैस एजेंसीयों का अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी निशांत सिहारा के द्वारा स्थलीय जांच की गई एवं एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया गैस का जो दर निर्धारित है उसी दर पर गैस सिलेंडर का डिलीवरी दिया जाए। अतिरिक्त राशि लिए जाने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं ने नंबर लगा रखा है उनकी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि गैस सिलेंडर के आपूर्ति की कोई समस्या नहीं है।
अनुमंडल पदाधिकारी के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी उपस्थित थे। उनके द्वारा बताया गया कि ईदगाह रोड, मठिया जीरात स्थित चंपारण जनरल स्टोर में गैस की अवैध तरीके से रिफीलिंग की जा रही थी। वहां से तीन खाली सिलेंडर और एक सिलेंडर जिसमें 7- 8 kg गैस था। वहां से 4 नोजल और 11 छोटे रेगुलेटर भी जप्त किए गए हैं। चंपारण जनरल स्टोर के संचालक आसिफ अनवर को गिरफ्तार किया गया है और छतौनी थाने में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। उनके दुकान को सील कर दिया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि गैस सिलेंडर की कमी नहीं है। उपभोक्ता धैर्य रखें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। जिला प्रशासन के स्तर से लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है एवं इसका मॉनिटरिंग किया जा रहा है।

Related posts

भोजपुर: अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर ने धान अधिप्राप्ति को ले पैक्स अध्यक्षों एवं समिति सदस्यों संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियों की खुराक।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय प्रकोष्ठ में लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, वैध एवं सुरक्षित वाहन संचालन को बढ़ावा।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित ,ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर का समापन।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने शराब और गाड़ी के साथ युवकों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment