RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिले में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के बीच जेएसलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक किट का ससमय वितरण करे सुनिश्चित : उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)07 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष में होने वाले पोशाक वितरण, पाठ्य पुस्तक वितरण, डिजी साथ पोर्टल में इंट्री, आवासीय विद्यालयों में नामांकन समेत अन्य विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पोशाक किट वितरण को लेकर की जाने वाली प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए जेएसएलपीएस के दीदियों के समूहों द्वारा बनाये जाने पोशाक का वितरण बच्चों के बीच करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने जेएसएलपीएस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि दीदियों द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण पोशाक का लाभ बच्चों को सत्र के प्रारंभ में ही मिलना सुनिश्चित हो सके। ज्ञात हो कि समग्र शिक्षा अभियान’ के तहत सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की सभी वर्ग की छात्राओं और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की पोशाक के लिए 60 फीसदी राशि केंद्र सरकार व 40 फीसदी राशि राज्य सरकार देती है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, जेएसलपीएस एवं बैंक के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिहार: भोजपुर:बचरी कॉलेज छात्रा अदिति सिंह गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित।

rktvnews

रेपको बैंक ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को 19.08 करोड़ रुपये का लाभांश चेक भेंट किया।

rktvnews

भोजपुर : संविधान व देश की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के सुदामा प्रसाद को जीतायें : राहुल तिवारी

rktvnews

भोजपुर:जन वितरण प्रणाली दुकानों का हुआ व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय की छात्राओं ने किया पौधारोपण।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) में विशेष गैर-प्रतियोगिता पैकेज के साथ भारत के वन्य जीवन का प्रदर्शन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment