RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में “नशा मुक्त होलिया मनाईं ए भाई जी” नामक नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 फरवरी।सामाजिक सुरक्षा कोषांग भोजपुर एवं जनहित परिवार भोजपुर के तत्वावधान वीर कुंवर सिंह रमना मैदान प्रांगण में स्टेडियम गेट के पास शराबबंदी और नशा मुक्ति का संदेश देता हुआ नुक्कड़ नाटक नशा मुक्त होलिया मनाईं ए भाई जी का मंचन किया गया।जिसको उपस्थित सैकड़ो नागरिकों ने देखा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रंगकर्मी सरफराज अहमद ने उपस्थित लोगों को शराब सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए कहा कि नशा का जो हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवार। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नंदकिशोर सिंह कमल ने लोगों से आह्वान किया कि होली आपसी सौहार्द एवं प्रेम का पर्व है इसे आपसी सौहार्द के रूप में नशा मुक्त होकर मनाना चाहिए।
इस नुक्कड़ नाटक को प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव, अनीता देवी, शालिनी श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार अंबुज कुमार, अंजनी कुमार, सुमन कुमार,
सुजीत श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रसाद लड्डू, राजा कुमार, करण कुमार, पवन कुमार एवं बाल कलाकार शगुन कुमार आदि स्थानीय कलाकार प्रमुख थे।
उक्त जानकारी अतुल प्रकाश ,मीडिया प्रभारी जनहित परिवार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

Related posts

भोजपुर:पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि 29 जुलाई को।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया की समीक्षा बैठक।

rktvnews

गढ़वा:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, रक्षाबंधन पर सरकार की सौगात।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

आरा नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को छठे वेतन आयोग अनुरूप ग्रेड पे में संशोधन कर वेतन निर्गत करने की मांग संबंधी दिया आवेदन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने कंटेनर ट्रक में तस्करी की जा रही शराब की भारी मात्रा को किया बरामद।

rktvnews

Leave a Comment