RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

बच्चों का आह्वान : ‘करें योग- रहें निरोग! योग हमारे तन-मन में सकारात्मकता का संचार करता है : नीशू जायसवाल

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)21 जून।आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय बी.एस.डीएवी. में जोशोखरोश के साथ बड़े स्तर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ हीं विद्यालय के योग प्रशिक्षक संजय श्रीवास्तव द्वारा लगातार इक्कीस दिनों से चलाये जा रहे ‘ऑनलाइन ग्रीष्मकालीन योग प्रशिक्षण शिविर’ का समापन भी हो गया।
विद्यालय में यह शिविर दो सत्रों में संचालित हुआ। प्रात: छह से सात बजे तक योग प्रशिक्षण प्राप्त लगभग सत्तर बच्चों और उनके अभिभावकों ने तथा आठ से नौ बजे तक सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विविध प्रकार के योगासन के गुर सीखे। इस शिविर में स्वयं विद्यालय प्राचार्या नीशू जायसवाल भी शामिल रही।
इस दौरान प्राचार्या ने कहा कि योग हमारे देश की महानतम् परंपरा है। हमारे पुरुखे इसके सहारे अपने तन व मन को सबल बनाते रहे हैं। आज यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जा रहा है, हमारे लिए यह गर्व की बात है। योग हमारे सकारात्मक मन को सुदृढता प्रदान करता है। प्राचार्या ने इस अवसर पर सबको बधाई देते हुए इस जनपद के बच्चों और अभिभावकों के स्वस्थ व सक्रिय जीवन की मंगल कामनाएँ की। विद्यालय के योग प्रशिक्षक श्री संजय श्रीवास्तव ने प्रशिक्षुओं को योग के साथ-साथ खान-पान और आचरण की सबलता के महत्व को भी गंभीरता से समझाया। उन्होंने कहा कि हमें स्वास्थ रहने के लिए योग के साथ-साथ खाने में मोटे अनाज का उपयोग भी अनिवार्य रूप से करना चाहिए। परिजनों ने इस शिविर के आयोजन से अपनी खुशी जाहिर की।

Related posts

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

PK ने लालू यादव के तेजस्वी को CM बनाने के बयान पर किया पलटवार, बोले – लालू जी को 13 करोड़ बिहारियों की चिंता नहीं, उन्हें केवल अपने बाल-बच्चे की चिंता है।

rktvnews

भारत को आपूर्ति श्रृंखला परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्‍त किया गया।

rktvnews

बक्सर: राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं सचिव की उपस्थिति में डीएम ने किया ई0वी0एम0-वी0वी0पैट वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

अफसर कार्यशैली में लाए सुधार सीएम डैस बोर्ड में श्रेणी बी, सी, डी में आने वाले अधिकारियों पर की जाएगी कार्यवाही!जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक।

rktvnews

केंद्रीय कारा बक्सर में आयोजित बंदियों हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल हुए जिलाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment