RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)04 फरवरी।नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में चतरा कॉलेज, चतरा में स्थापित वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना केंद्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां ससमय एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा संदीप सुमन, नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:रंजन कलश की मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न।

rktvnews

नाले पर अतिक्रमण कर बनायी गयी 16 दुकानों को हटवाया गया।

rktvnews

चतरा:वनाधिकार अधिनियम एवं वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कराने से क्या बदलाव आएगा?

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न!जिले में संचालित योजनाओं की हुई क्रमवार समीक्षा,दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली।

rktvnews

Leave a Comment