RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना कार्मिकों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ाने के लिए कोच्चि में समेकित सिमुलेटर परिसर ‘ ध्रुव ‘ का उद्घाटन किया

कोच्चि/केरल 21 जून।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारतीय नौसेना कार्मिकों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ाने के लिए कोच्चि के दक्षिणी नौसेना कमान में समेकित सिमुलेटर परिसर ( आईएससी ) ‘ ध्रुव ‘ का उद्घाटन किया। आईएससी ‘ ध्रुव ‘ में आधुनिक और अत्याधुनिक स्वदेशी तरीके से निर्मित्त सिमुलेटर स्थित हैं जो भारतीय नौसेना में व्यावहारिक प्रशिक्षण को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएंगे। इन सिमुलेटरों की परिकल्पना नेविगेशन, बेड़ा प्रचालनों और नौसेना के युद्ध कौशलों पर वास्तविक समय अनुभव प्रदान करने को लेकर की गई है। इन सिमुलेटरों का उपयोग मित्र देशों के कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए भी किया जाएगा।
परिसर में परिकल्पना किए गए कई सिमुलेटरों के बीच, रक्षा मंत्री ने मल्टी स्टेशन हैंडलिंग सिमुलेटर ( एमएसएसएचएस ), एयर डायरेक्शन और हेलिकॉप्टर नियंत्रण सिमुलेटर ( एडीएचसीएस ) तथा एस्ट्रोनैविगेशन डोम का अवलोकन किया। नई दिल्ली स्थित एआरआई प्रा. लि. द्वारा निर्मित्त शिप हैंडलिंग सिमुलेटर का निर्यात 18 देशों में किया गया है। इंफोविजन टेक्नोलॉजिज प्रा. लि. द्वारा निर्मित्त एस्ट्रोनैविगेशन डोम भारतीय नौसेना में अपनी तरह का पहला डोम है।
डीआरडीओ प्रयोगशाला के इंस्टीच्यूट फ़ॉर सिस्टम्स स्टडीज एंड एनालिसिस द्वारा विकसित एडीएचसीएस प्रशिक्षुओं को वास्तविक समय प्रचालनगत वातावरण परिदृश्य उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। प्रौद्योगिकी के मामले में उन्नत ये सिमुलेटर ‘ आत्मनिर्भर भारत ‘ पहल का संकेत देते हैं और राष्ट्र के लिए बड़ी निर्यात क्षमता की संभावना उत्पन्न करते हैं। स्वदेशी तरीके से विकसित कुछ अन्य सिमुलेटरों में कौम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम और मैरीटाइम डोमेन लैब शामिल हैं।
उद्घाटन के दौरान, राजनाथ सिंह ने इन सिमुलेटरों के विकास में शामिल कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ भी परस्पर बातचीत की।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर और बक्सर जिले में 1000 करोड़ से ऊपर की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

बीत रहे दर्द का बदला देश की जनता 2024 के चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाकर खुद ब खुद लेंगी:प्रमोद दुबे

rktvnews

गरीबों का फर्जी बिजली बिल वापस लेने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में भाकपा-माले का विशाल धरना!200 यूनिट बिजली फ्री देने की उठी मांग!

rktvnews

इंटरनेशनल पर्पल फेस्टिवल – गोवा 2024 दिव्यांगों के लिए आशा और समावेशिता का पुंज।

rktvnews

जांजगीर-चांपा : रीपा ने बदली तकदीर, अब नही जा रहे जम्मू कश्मीर।

rktvnews

जयपुर:स्वायत्त शासन मंत्री ने वितरित किये 250 पट्टे।

rktvnews

Leave a Comment