RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : नीतीश कुमार

RKTV NEWS/पटना (बिहार)01 फ़रवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी टिप्पणी देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत बनाने के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
इस बार केंद्रीय बजट में देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इसमें वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को भी काफी फायदा होगा। साथ ही बजट में देश भर में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की घोषणा की गई है। इसके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जलमार्ग के विस्तार से बिहार के भी कई शहरों को फायदा मिलेगा तथा राज्य के उत्पादों के निर्यात की सुविधा बढ़ेगी और व्यापारिक एवं व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
केंद्रीय बजट में देश भर में बड़े टेक्सटाइल पार्क तथा महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना की घोषणा की गई है। साथ ही बजट में सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रूपए के सपोर्ट का ऐलान किया गया है। इससे बिहार सहित देश भर के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से हो सकेगा।
केंद्रीय बजट में घोषणा की गई है कि विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी लाने हेतु पूर्वोदय राज्यों और उत्तर-पूर्व क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे जुड़ी विकास की योजनाओं से बिहार को औद्योगिक निवेश, आधारभूत संरचना और युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, केंद्रीय बजट में शहरों के विकास हेतु किए गए प्रावधानों से बिहार में शहरीकरण को नई गति मिलेगी। इससे राज्य के शहरों में आधारभूत संरचना, निवेश और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा।
इस बार के केंद्रीय बजट में देश के सभी जिलों में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है। इससे उच्च शिक्षा ग्रहण करने में लड़कियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
नीतीश कुमार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को बेहतर बजट बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया है।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने वीडियो कांफ्रेंस से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को 17 नवंबर को मतदान को लेकर जिलों में की जा रही तैयारियों के दिये आवश्यक निर्देश।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर एसपी द्वारा रात्रि भ्रमण कर पंचक्रोशी यात्रा पड़ावों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने रामनवमी पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ की संयुक्त रूप से ब्रीफिंग।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएँ, कहा – महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव।

rktvnews

बिहार विधान सभा की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति की स्थल अध्ययन यात्रा दल – 1 के सभापित जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में सुपौल अन्तर्गत विभिन्न विभागों की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment