RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 फरवरी।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित केन्द्रीय बजट कार्यक्रम के तहत बड़हरा विधानसभा के सभी मंडलो मे केन्द्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया केन्द्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा गया।
बड़हरा विधायक पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह बड़हरा मंडल के कार्यक्रम मे रामपुर सामुदायिक भवन मे मंडल कार्यकताओं,जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के साथ टीवी स्क्रीन पर केन्द्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखे एवं सुने।
बड़हरा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार भारत को निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर रखते हुए विकसित भारत संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-2027 विकसित भारत व युवा आकांक्षाओं को सिद्ध करने वाला बजट है। वित्त मंत्री द्वारा जी प्रस्तुत बजट में कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा अभिनंदनीय है। आर्थिक संप्रभुता और विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति, संसाधनों का समान वितरण के तीन कर्तव्य रोजगार, विकास और सामाजिक सुरक्षा पर मोदी सरकार की प्रतिबद्धिता को परिलक्षित करते हैं।

यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत की आधारशिला को और सुदृढ़ करने वाला है, जो ग़रीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग और अन्य जरूरतमंद समूहों के सशक्तिकरण की दिशा के अत्यंत प्रभावी होगा। यह बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी और हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला है। इस बजट मे बिहार के लिए भी बहुत कुछ है,जो बिहार को विकसित राज्य बनाने मे सहयोगी होगा।
कार्यक्रम के बाद विधायक ने आम जनता की समस्याओं को सुना एवं समाधान किया।
कार्यक्रम में बड़हरा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शुभम पांडेय,मुखिया मनोज सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु,रामाकांत सिंह,सरोज सिंह,लालू सिंह,मुकेश कुमार, सरोज गुप्ता, वीरबहादुर सिंह,धनपत,विश्नु कुमार सहित सैकड़ों महिला,युवा, किसान शामिल थे।

Related posts

ट्रम्प की जीत के भारत के लिए मायने।

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम के द्वारा थावे प्रखंड, थावे मन्दिर तथा कुचायकोट प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

रायुपर : मंदिरों में चढ़े फूलों से बना रही सुगंधित हर्बल गुलाल।

rktvnews

पलामू:प्रमंडलीय आयुक्त से गढ़वा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की मुलाकात।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पेरिस ओलंपिक-2024 में मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment